Kumbh: भीड़ और यातायात प्रबंधन के लिए पुलिस की मदद करेंगे RSS और कांग्रेस सेवादल के वालंटियर्स

हरि‍द्वार। कुंभ मेला क्षेत्र में भीड़ और यातायात का प्रबंधन करने के लिए पुलिस ने आरएसएस और कांग्रेस सेवा दल से वालंटियर्स की मांग की थी, जिसे मान ल‍िया गया है। कुंभ मेला आईजी संजय गुंज्याल ने बताया कि सेवा दल ने अनुरोध स्वीकार कर लिया है और पुलिस को वालंटियर्स की सूची दे दी है। इसी बीच हरिद्वार में औपचारिक रूप से महाकुंभ मेले की शुरुआत हो गई। बता दें, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत चार और पांच अप्रैल को हरिद्वार के प्रवास पर हैं।

haridwar kumbh 2021 RSS and Congress Seva Dal volunteers to help police manage crowd and traffic

कोरोना की निगेट‍िव र‍िपोर्ट जरूरी

कोरोना काल में हो रहे कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए उत्तराखंड सरकार ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिनमें पंजीकरण के साथ ही उन्हें 72 घंटे पूर्व की कोविड-19 संबंधी जांच रिपोर्ट अनिवार्य रूप से लानी होगी, जिसमें संक्रमण की पुष्टि नहीं की गई हो। कोविड-19 महामारी के कारण महाकुंभ मेला अवधि को पहले ही सीमित कर दिया गया है।

घटाया गया महाकुंभ मेला समय

बता दें, इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है जब महाकुंभ की अवधि घटाकर इसे केवल एक महीने की गई हो। सामान्य परिस्थितियों में महाकुंभ मेला करीब चार माह का होता है, जो 14 जनवरी को मकर संक्रांति के पर्व से शुरू होकर अप्रैल के आखिर तक चलता है। इस बार कोरोना महामारी की वजह से मेला महज एक महीने का होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+