VIDEO: उर्दू टीचर ने स्टूडेंट्स से कहा- नमस्ते के बजाए सलाम करो, स्कूल में घुसा बजरंग दल
हरदोई। उत्तर प्रदेश में हरदोई के एक सरकारी स्कूल के उर्दू अध्यापक की कार्यशैली से नाराज छात्रों ने हंगामा काटा। छात्रों के साथ ही बजरंग दल के लोग भी स्कूल में उस अध्यापक को हटवाने के लिए जा पहुंचे। छात्रों ने बताया कि अध्यापक उन्हें नमस्ते के बजाए सलाम करवाने के लिए कहता है। नहीं कहने पर पीट भी देता है।

'सलाम करो' पर बवाल
जानकारी के मुताबिक, संडीला ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर में एक मुस्लिम अध्यापक की तैनाती हुई। वह छात्र-छात्राओं से नमस्ते की जगह जबरन सलाम मांगने लगा। कुछ छात्र-छात्राओं के एतराज जताने पर पिटाई कर दी। उसके बाद छात्र-छात्राओं के परिजनों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ स्कूल में जाकर हंगामा काटा और मामले की शिकायत इंचार्ज अध्यापिका से की। उसके बाद आरोपी अध्यापक ने माफी मांग ली।

अध्यापक का नाम मोहम्मद इश्तियाक बताया जा रहा है, जिसकी दो माह पूर्व नियुक्ति हुई है। बजरंग दल प्रांत प्रमुख शेखर पांडेय का कहना है कि या तो उसे स्कूल से हटवाएं नहीं तो वह अपनी आदत सुधारे। इस संबंध में बीईओ के लिए एक ज्ञापन दिया गया। फिर अध्यापक को कारण बताओ नोटिस भी थमा दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications