बुजुर्ग मां की गर्दन आंगन में कटी पड़ी थी, सामने बेटा आरी लिए खड़ा था

Uttar pradesh news, हरदोई। उत्तर प्रदेश में हरदोई के कोतवाली देहात इलाके में एक बेटे ने अपनी मां की ही बेरहमी से हत्या कर दी। वजह बस इतनी सी थी कि मां ने उसे उसके नशे के लिए रुपए नहीं दिए थे, इसी पर बेटे ने आरी से गर्दन काटकर अलग कर दी। दिल दहला देने वाली इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, आस-पड़ोस में कोहराम मच गया। वहीं, हत्या करने के बाद हत्यारा बेटा फरार हो गया।

 Uttar pradesh: Son killed his mother in hardoi district

हरदोई के इटौली गांव की घटना
एसपी आलोक प्रियदर्शी एएसपी ज्ञानजंय सिंह के मुताबिक, वृद्धा को उसके बेटे ने एक ही झटके में बेरहमी से मार डाला। जिस वक्त यह हत्याकांड हुआ, तब घर पर कोई और नहीं था। बाद में परिजनों की सूचना पर सिपाही वहां पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। यह घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के इटौली गांव में हुई है।

 Uttar pradesh: Son killed his mother in hardoi district

70 साल की थी मां
जिस छोटे बेटे ने अपनी मां के गले को काटकर उसकी हत्या की, उनकी पहचान रामवती के रूप में हुई है। वह 70 साल की थीं। गांव में यह वारदात दिन दहाड़े हुई। बताया जा रहा है कि मृतका का बड़े बेटा सरवन दूध बेचने हरदोई शहर गया हुआ था। वहीं, उसके पिताजी भी घर पर नहीं थे। जब सरवन लौटकर आया तो मां को आंगन में पड़ा पाया और उनकी गर्दन अलग कटी पड़ी थी। सरवन के अनुसार, मां के शव के सामने उसका भाई नन्हे खड़ा था, जिसने अपने हाँथ में आरी पकड़ी हुई थी। जिसको देखकर मैंने उसको पकड़ने का प्रयास किया, पर वह वहां से फौरन भाग गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+