'नरेंद्र भाई मोदी कोई सामान्य व्यक्ति नहीं हैं, वो भगवान के स्वरूप हैं', हरदोई में बोले मंत्री उपेंद्र तिवारी
'नरेंद्र भाई मोदी कोई सामान्य व्यक्ति नहीं हैं, वो भगवान के स्वरूप हैं', हरदोई में बोले मंत्री उपेंद्र तिवारी
हरदोई, 27 अक्टूबर: राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चाओं में आ गए हैं। दरअसल, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वशक्तिमान बताते हुए कहा कि वो कोई आम आदमी नहीं हैं। वो भगवान का अवतार हैं। ये बात उपेंद्र तिवारी ने हरदोई जिले में आजादी के अमृत महोत्सव एवं स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम के दौरान कही।

मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि डीबीटी के माध्यम से सीधे किसान के खाते में पैसे आएंगे। कोई भी उसमें चोरी नहीं कर सकता है और जो चोरी करके वो सीधे सलाखों के पीछे होगा। शायरी के लहजे में उपेंद्र तिवारी ने कहा कि 'अभिमान करो तुम मोदी पर ये नवयुग का निर्माता है, ऐसा महापुरुष इस धरती पर एक बार ही आता है'। इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी कोई साधारण व्यक्ति नहीं है वो साक्षात भगवान का स्वरूप है। वे प्रधानसेवक के रूप में हमारे आपके बीच काम करने आए हैं।
इससे पहले भी उपेन्द्र तिवारी ने उरई में महंगाई और पेट्रोल, डीजल के बढ़ते दाम को लेकर बेतुका बयान दिया था। उन्होंने कहा कि 'मुट्ठी भर लोग ही चार पहिया वाहनों का उपयोग करते हैं और उन्हें पेट्रोल की आवश्यकता होती है। 95 पर्सेंट लोगों को पेट्रोल की आवश्यकता नहीं होती है।' उन्होंने कहा कि 'लोगों को 100 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराक मुफ्त में दी गई। यदि आप (ईंधन की कीमत) की प्रति व्यक्ति आय से तुलना करते हैं, तो कीमतें अभी बहुत कम हैं।'












Click it and Unblock the Notifications