UP News: कर रहे थे गुंडागर्दी, ग्रामीणों ने पकड़कर बनाया 'मुर्गा', वीडियो हुआ वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। हरदोई जनपद में एक किशोर से आटा छीन कर भागने वाले दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने दोनों युवकों को मुर्गा बना दिया। बताया जा रहा है कि मुर्गा बनाने के बाद दोनों की पिटाई भी की गई।
पिटाई करने के बाद ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। इस दौरान मुर्गा बनाए गए दोनों युवकों का वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि वन इंडिया हिंदी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

यह पूरा मामला हरदोई जनपद के पाली थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि खजुरिया गांव निवासी एक 14 वर्षीय किशोर बोरी में आटा लेकर अपने घर जा रहा था। वह रास्ते में पहुंचा था इसी दौरान उसी के गांव के नैमिष और निजामपुर गांव के रहने वाले रोहित कुशवाहा ने उसे रोक लिया।
बताया जा रहा है कि नैमिष और रोहित बाइक से जा रहे थे दोनों की बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया था जिसके चलते दोनों ने किशोर का आटा छीन लिया। आटा छीन कर दोनों ने किशोर को डांट फटकार कर वहां से भगा दिया। उसके बाद किशोर रोते हुए अपने घर की तरफ भागने लगा।
इसी बीच किशोर के चाचा वहां पहुंच गए उन्होंने दोनों युवकों को पकड़ लिया। दोनों के पकड़े जाने के बाद गांव के अन्य लोग भी वहां पहुंच गए उसके बाद लोगों ने दोनों युवकों को उनके जुर्म की सजा देने के लिए मुर्गा बना दिया।
बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों युवकों की ग्रामीणों द्वारा पिटाई भी की गई हालांकि इसी बीच वहां मौजूद किसी शख्स द्वारा पुलिस को फोन करके सूचना दे दी गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। घटना के दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
देखें Video-
फिलहाल इस मामले में पुलिस का कहना है कि अभी किसी भी पक्ष द्वारा तहरीर नहीं दी गई है। यदि किसी पक्ष द्वारा तहरीर दी जाती है तो तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यह भी बताया गया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications