Video: यूपी डायल 100 गाड़ी में बैठे पुलिसकर्मी का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल, FIR दर्ज

हरदोई। यूपी के हरदोई में पुलिसकर्मी द्वारा घूस लेने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिले के सुरसा थाना इलाके में डायल 100 के वाहन पर तैनात एक पुलिसकर्मी का घूस लेते वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दी। इस मामले में चालक के विरुद्ध सुरसा में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

up policeman taking money, video goes viral

यूपी 100 की पीआरवी 2714 पर तैनात चालक का घूस लेते वायरल वीडियो का मामला सुरसा थाना इलाके के कमरौली गांव का बताया जाता है। जानकारी के मुताबिक यहां दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था जिसके बाद ग्रामीणों ने यूपी 100 को सूचना दी। सूचना पाकर डायल 100 के कर्मचारी मौके पर थे और यहां विवाद को वहीं सुलझाने के एवज में रुपये लिए थे।

इस मामले का किसी ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घूस लेते पुलिसकर्मी के वीडियो वायरल के मामले में पुलिस ने पड़ताल कराई तो पता चला कि यह चालक होमगार्ड सतीश कुमार है। एएसपी ज्ञानजंय सिंह ने बताया आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+