सिपाही पति फर्जी ID से भेज रहा था पत्नी को मैसेज, महिला ने दर्ज कराया केस तो सामने आई चौंकाने वाली बात
Hardoi News : उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। रायबरेली में तैनात यूपी पुलिस के एक सिपाही द्वारा अपने ही पत्नी को इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील मैसेज भेजा जा रहा था। परेशान महिला द्वारा मामले में पुलिस से शिकायत की गई है।
इस मामले में महिला द्वारा साइबर थाने से भी शिकायत की गई थी। महिला द्वारा की गई शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा जब जांच पड़ताल की गई तो पूरा मामला सामने आया। मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

भेज रहा था गंदे गंदे वीडियो और फोटो
दरअसल, हरदोई जनपद के कोतवाली क्षेत्र के भदैचा की रहने वाली अर्चना देवी नामक एक महिला द्वारा बीते जून 2024 को साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। अर्चना का आरोप था कि इंस्टाग्राम पर गौरव कुमार नाम से एक आईडी है।
उस आईडी के द्वारा इंस्टाग्राम पर उसे अश्लील मैसेज भेजे जा रहे हैं। अर्चना ने यह भी बताया कि अश्लील मैसेज भेजे जाने के बाद जब वह कानूनी कार्रवाई करने की बात कही तो आरोपी ने उसे ब्लॉक कर दिया। इस मामले में अर्चना की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि उसका पति राकेश कुमार रायबरेली पुलिस लाइन में तैनात है।
राकेश द्वारा ही इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर अपनी पत्नी को अश्लील मैसेज भेजा जा रहा था। यह भी बता दें की पत्नी और पति के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था। विवाद के चलते पत्नी द्वारा अपने पति के खिलाफ पूर्व में दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज कराया जा चुका है। मामले की जांच चल रही थी इसी बीच पति द्वारा फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर पत्नी को अश्लील मैसेज भेजा जाने लगा। फिलहाल इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications