हरदोई: तीन साल की मासूम से 30 साल के युवक ने की दरिंदगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरदोई। उत्तर प्रदेश में महिलाओं, बच्चियों के खिलाफ यौन अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला हरदोई जनपद का है, जहां एक 3 वर्षीय मासूम बच्ची को गांव के ही एक 30 साल के युवक ने अपना शिकार बना लिया। युवक ने मासूम से रेप की घटना को अंजाम दे डाला। मामले की जानकारी होते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मासूम का मेडिकल कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

three year old girl misdeeds by 30 year old boy in hardoi

रेप की वारदात को अंजाम देकर फरार हुआ युवक

दरअसल, हरदोई के बेनीगंज थाना क्षेत्र में 3 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ गांव के ही एक 30 वर्षीय युवक ने रेप की घटना को अंजाम दे डाला। बच्ची को गांव से बाहर ले जाकर रेप की घटना को अंजाम देने के बाद उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया। बच्ची की हालत खराब हुई तो परिजनों ने उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया। वहीं मामले की शिकायत होते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामला भी दर्ज कर लिया है।

मथुरा में किशोरी से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

उधर, मथुरा जिले एक किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। गैंगरेप का आरोप तीन युवकों पर लगा है। पीड़िता ने बताया कि युवकों ने उसे लिफ्ट के बहाने कार में बैठाया और नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ हैवानियत की। गैंगरेप की इस घटना से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभी तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी है। एसपी ने बताया कि पीड़िता को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसका रेप किया। सूचना मिलने पर एफआईआर दर्ज़ कर लिया गया और तीन आरोपियों में से दो को गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+