हरदोई: दिनदहाड़े टीचर की गोली मारकर हत्या, स्कूल से लौट रहे थे वापस

Hardoi news, हरदोई। यूपी के हरदोई में एक टीचर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी। टीचर की हत्या से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर एसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। घटना के कारणों का पता लगाने में पुलिस लगी है। वहीं, बताया जाता है कि दो लोगों से हिसाब को लेकर झगड़ा हुआ जिसके बाद हत्या कर दी गयी।

teacher shot dead in uttar pradesh hardoi

पत्नी और बेटी के साथ रहते थे सुशील कुमार

मामला हरदोई के पिहानी कोतवाली इलाके के पियाबाग इलाके का है। मूल रूप से कन्नौज जिले के छिबरामऊ के रहने वाले सुशील कुमार पिहानी क्षेत्र के ग्राम निपानिया में स्थित जूनियर हाईस्कूल में साइंस पढ़ाते थे। वह पिहानी कस्बे के मोहल्ला मिश्राना में राजकुमार मिश्रा के मकान में किराए पर अपनी पत्नी मानसी और एक बेटी के साथ रहते थे।

teacher shot dead in uttar pradesh hardoi

अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या

मंगलवार दोपहर बाद वह पिहानी के पियाबाग इलाके से होकर स्कूल से लौट रहे थे। इसी बीच सुशील कुमार की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अमर सिंह रघुवंशी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। एडिशनल एसपी त्रिगुण बिसेन एसपी आलोक प्रियदर्शी भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+