गर्लफ्रेंड की छोटी बहन से संबंध बनाना चाहता था प्रेमी, दूसरे प्रेमी ने रेत दिया गला

हरदोई। 9 जनवरी को हुई सचिन पाण्डेय की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना का खुलासा करते हुए सुरसा थाना पुलिस ने किशोरी समेत तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। सचिन पाण्डेय की हत्या के पीछे जो पुलिस ने वजह बताई है वह बेहद ही चौंकाने वाले ही। दरअसल, सचिन पाण्डेय अपनी प्रेमिका की छोटी बहन के साथ संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। इस बात की जानकारी प्रेमिका की छोटी बहन ने अपने प्रेमी को दे दी।

9 जनवरी को मिला था सचिन का शव

9 जनवरी को मिला था सचिन का शव

एसपी अमित कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 9 जनवरी को सचिन पाण्डेय का शव औदरा गांव के पास रोड किनारे पड़ा मिला था। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई। विवेचना के दौरान पता चला कि सचिन का सथरी निवासी अधेड़ की बड़ी पुत्री से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस युवती की छोटी बहन का प्रेम प्रसंग सथरी निवासी हीरालाल पुत्र अर्जुन के साथ था।

प्रेमिका की छोटी बहन से बनाना चाहता था संबंध

प्रेमिका की छोटी बहन से बनाना चाहता था संबंध

एसपी ने बताया कि 13 जनवरी को मुखबिर की सूचना पर साधरी पुलिया के पास से हीरालाल, पंकज कुमार, एक किशोरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि सचिन पाण्डेय प्रेमिका की छोटी बहन के साथ अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था। उसने इसकी जानकारी अपने प्रेमी हीरालाल को दी। हीरालाल ने साथी पंकज कुमार पुत्र वीरेंद्र कुमार निवासी चमरौधा थाना सुरसा के साथ सचिन पांडेय की हत्या करने का षड्यंत्र रचा।

पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल

सचिन की प्रेमिका की छोटी बहन ने ही फोन कर उसे बुलवाया था। हीरालाल ने साथी के साथ मिलकर चाकू से सचिन पांडेय के पेट और गले पर कई वारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू, मृतक का हेलमेट, पर्स, ड्राइविंग लाइसेंस, बाइक की आरसी के टुकड़े भी बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि हीरालाल और पंकज कुमार को जेल भेजा जा रहा है, जबकि किशोरी को नारी निकेतन लखनऊ भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+