अजगर ने काटा तो बोरे में बंद कर इलाज करवाने अस्पताल पहुंचा शख्स, भाग खड़े हुए डॉक्टर
अजगर ने काटा तो बोरे में बंद कर इलाज करवाने अस्पताल पहुंचा शख्स, भाग खड़े हुए डॉक्टर
हरदोई, 16 नवंबर: हरदोई जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में सोमवार 15 नवंबर को कुछ ऐसा हुआ की हड़कंप मच गया। डॉक्टर और मरीज इमरजेंसी वार्ड को छोड़कर भागने लगे। जब इसबारे में पता किया तो एक चौंकाने वाली खबर सामने आई। दरअसल, यहां एक शख्स ने अजगर द्वारा काटे जाने के बाद उस पकड़ लिया और बोरे में बंद कर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में लेकर पहुंच गया। शख्स के हाथ में अजगर को देखकर जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया।
Recommended Video

ये मामला हरदोई जिले के अरवल थाना क्षेत्र के श्रीमऊ गांव का है। गांव निवासी गुलफाम ने बताया कि सोमवार की शाम वह खेत पर पशुओं चारा खिलाने के लिए भूसा लेने गया था। भूसा निकालते वक्त वहां, पर बैठे एक अजगर ने उसे काट लिया। अजगर द्वारा काटे जाने के बाद गुलफाम ने उसे पकड़ लिया और एक बोरे में बंद कर दिया। गुलफाम ने अजगर द्वारा काटे जाने की जानकारी अपने पिता सज्जाद को दी। परिवारवाले उसे लेकर सीएचसी गए, जहां से चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
गुलफाम अजगर को बोरे में लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में पहुंच गया। जिला अस्पताल में युवक के साथ अजगर को देखकर हड़कंप मच गया। हालांकि, डॉक्टरों ने मुकेश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया और मामले की सूचना वनकर्मियों को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम जहरीले कोबरा सांप को अपने साथ ले गई। इमरजेंसी कक्ष में मौजूद डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि अजगर में जहर नहीं होता है। मरीज की हालत ठीक है।












Click it and Unblock the Notifications