गन और गोली लेकर कोर्ट में घुस रही थी यह महिला, पुलिस रह गई सन्न

Harodi News, हरदोई। यूपी में हरदोई के दीवानी न्यायालय गेट पर उस समय अफरातफरी मच गई जब एक महिला एक अवैध तमंचे के साथ न्यायालय में घुसने का प्रयास कर रही थी। गेट पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने उसे असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने ली तलाशी

पुलिस ने ली तलाशी

शहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित न्यायालय परिसर के बाहर दीवानी गेट से न्यायालय में दाखिल होते हैं। यहां सुरक्षा के लिहाज से एक पुलिस चौकी भी बनाई गई है। यहां ड्यूटी पर महिला इंस्पेक्टर रामसुखारी मौजूद थी और आने-जाने वालों की तलाशी चल रही थी।

बैग में मिला तमंचा और कारतूस

बैग में मिला तमंचा और कारतूस

इसी बीच एक महिला एक युवक के साथ आई और न्यायालय जाने लगी। जब महिला सिपाहियों ने उसकी तलाशी ली तो उसके बैग से एक 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस मिले जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया।

पिता के साथ चल रहा विवाद

पिता के साथ चल रहा विवाद

इस महिला को उसके साथ आये जेठ के लड़के को साथ लेकर पुलिस शहर कोतवाली आ गयी। महिला वंदना बिलग्राम इलाके की रहने वाली थी और न्यायालय में 164 के बयान देने आई थी। महिला अपने प्रेमी के साथ चली गयी थी जिसका मुकदमा उसके पिता ने दर्ज कराया था। वह उसी के बयान देने के लिए आई थी। महिला का कहना है कि उसके पिता ने धमकी दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+