नरेश अग्रवाल ने सपा-बसपा गठबंधन को बताया कोढ़, कहा- इसे जनता ने हमेशा के लिए समाप्त किया है
Hardoi news, हरदोई। भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा कि विपक्ष को अपनी हार स्वीकार कर लेना चाहिए और प्रधानमंत्री को बधाई दें। उनकी नीतियों का विरोध न करें। नरेश अग्रवाल ने कहा कि इस चुनाव से राहुल गांधी सीख लें कि वह अब प्रधानमंत्री को बेईमान न कहें। उन्होंने कहा कि देश की जनता के साथ यूपी की जनता को बधाई जिन्होंने कोढ़ को समाप्त करके भाजपा का मरहम कोढ़ पर लगाया है।

ठगबंधन रूपी कोढ़ को समाप्त किया
नरेश अग्रवाल ने कहा कि यूपी ने भाजपा को तोहफा दिया और ठगबंधन रूपी कोढ़ था, उसे दूर किया। बीजेपी का मरहम लगाया और कोढ़ हमेशा के लिए समाप्त किया। उन्होंने कहा कि जनता ने सपा के परिवारवाद को तोड़ा उसके लिए विशेष बधाई। अब विपक्ष हार स्वीकार करे और ईवीएम पर ठीकरा न फोड़े।
पीएम को गलत कहोगे तो जनता जवाब जरूर देगी
उन्होंने कहा कि महागठबंधन के दिलों में चोर था कि पीएम बनेगा कौन, इसलिए भी महागठबंधन हारा और उसी में शिवपाल भी शामिल थे। कहा कि जो पीएम को अभद्र भाषा से बोलते थे वह जान लें कि पीएम को गलत कहोगे तो जनता जवाब जरूर देगी।












Click it and Unblock the Notifications