खुद को क्राइम ब्रांच का ऑफिसर बताकर लोगों से करता था वसूली, एक साल से सिपाही था सस्पेंड

Hardoi news, हरदोई। यूपी के हरदोई में एक अजीब मामला सामने आया है। हरदोई में एक सस्पेंड सिपाही खुद को क्राइम ब्रांच में तैनात सिपाही बताकर लोगों से ठगी व वसूली करते गिरफ्तार कर लिया गया। यह फर्जी सिपाही एक साल से सस्पेंड था और कई बार विवाद में रह चुका है।

man accused of fake policeman who recovers money from people

शहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि खुद को क्राइम ब्रांच का सिपाही बताकर एक शख्स लोगों को ठग रहा है। जानकारी के बाद शहर कोतवाली पुलिस हरकत में आई और उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद शहर कोतवाली में सस्पेंड सिपाही ब्रजकिशोर पाल पुत्र पूरन सिंह निवासी ज्योति तिराहा कोतवाली शहर मैनपुरी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह एक मुकदमा पुलिस मित्र शान आलम निवासी रेलवेगंज शहर कोतवाली ने भी दर्ज कराया है। इससे सिपाही ने 32 हजार रुपये ठगे थे।

एएसपी ज्ञानजंय सिंह ने बताया कि आरोपी सिपाही के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। सिपाही पहले हरपालपुर में तैनात था और एक वर्ष से गैर हाजिर के चलते सस्पेंड चल रहा था। इससे पहले भी यह सिपाही विवादों में घिरा रहा है। सिपाही ने शहर कोतवाली क्षेत्र में किराए के मकान को खाली न करने के चलते हुई थी शिकायत के बाद सस्पेंड हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+