हरदोई: प्रेमी युगल ने दुपट्टे से फांसी लगाकर दी जान, शादी के लिए तैयार नहीं थे घरवाले

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिले। दोनों के शव एक दुपट्टे के सहारे लटके थे। बताया जा रहा है कि एक ही गांव और एक ही बिरादरी से ताल्लुक रखने वाले लड़का-लड़की शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवारवालों को यह शादी मंजूर नहीं थी। इस वजह से दोनों ने पेड़ पर एक ही दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

love couple hanged self in hardoi

मामला हरदोई जिले के थाना सुरसा इलाके के एक गांव का है। सोमवार को लड़का और लड़की ने एक पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। फांसी लगाने वाले 21 साल के शिवानंद और 15 साल की किशोरी एक ही बिरादरी से ताल्लुक रखते थे। दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खा चुके थे। एक ही बिरादरी और एक ही गांव के होने के चलते सामाजिक बाधा के कारण दोनों के परिवार उनकी शादी के खिलाफ था।

परिवार के विरोध के बाद दोनों ने एक साथ मरने का फैसला कर लिया। इसके बाद फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। हरदोई के पुलिस उप अधीक्षक विजय राना ने बताया कि सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम भटेवरा में दो डेडबॉडी लटकी पाई गईं, जिसमें एक शिवानंद यादव नाम का लड़का है जिसकी उम्र लगभग 21 साल है और उसी गांव की एक लड़की जिसकी उम्र करीब 15 साल है। परिजनों ने अभी कोई आरोप नहीं लगाया है। प्रथम दृष्टया प्रेमी युगल होने का अंदेशा लगाया जा रहा है। शवों को घरवालों के पास भिजवा दिया गया है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+