दहेज में नहीं मिली बाइक तो पत्नी को दिया तीन तलाक, पति समेत 7 के खिलाफ केस दर्ज

Hardoi news, हरदोई। तीन तलाक को लेकर कड़ा कानून बनने के बाद भी ऐसे मामलों में कमी नहीं आ रही है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई का है। यहां के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में दहेज में बाइक नहीं मिलने पर एक महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। इसके बाद उसे तीन तलाक दे दिया। महिला के पिता की तहरीर पर पति समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

husband gives divorce for dowry in hardoi

साढ़े तीन पहले हुआ था निकाह

हरदोई के थाना कासिमपुर के गौसगंज में रहने वाले इमामुद्दीन ने अपनी बेटी आशिया का निकाह करीब साढ़े तीन साल पहले मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गंगारामपुर निवासी शानू के साथ किया था।निकाह के दौरान उन्होंने अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज भी दिया था।

बाइक की मांग को लेकर महिला को करते थे प्रताड़ित

आरोप है कि ससुरालवाले दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं हुए और आए दिन दहेज में बाइक की मांग को लेकर आशिया को प्रताड़ित करने लगे। बीते दिनों उन्होंने हदें पार करते हुए न सिर्फ आशिया के साथ मारपीट की, ब​ल्कि उसे घर से निकालकर तीन तलाक भी दे दिया।

husband gives divorce for dowry in hardoi

पति समेत 7 के ​खिलाफ केस दर्ज

पहले तो परिजनों ने पंचायत में मामले को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन जब कोई हल नहीं निकला तो वह थाने पहुंचे। पीड़िता के पिता ने दामाद सहित 7 ससुरालवालों के ​खिलाफ केस दर्ज कराया है। एएसपी त्रिगुण विषेन का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+