'मुझे माफ कर दें...', हरदोई में हाथ जोड़कर बाजार में घूमा हिस्ट्रीशीटर, पुलिस लगाती रही फटकार, देखें Video
Uttar Pradesh Hardoi video viral: उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद में यूपी पुलिस का ऐसा कारनामा सामने आया है जिसे सुनकर आपको भी हैरानी होगी। हरदोई जनपद में दो पक्षों में मारपीट के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान मारपीट करने वाले एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस उसे पड़कर थाने लेकरपहुंची।
उसके बाद फिर उसे युवक को पुलिस बाजार में लेकर वापस आई और फिर हाथ जुड़वाकर पूरे बाजार में उसे घुमाया गया। इस दौरान आरोपी युवक ने कहा कि मुझे माफ कर दें अब मैं किसी से मारपीट नहीं करूंगा। इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह पूरा मामला हरदोई जनपद के पाली कस्बे के सराय सैफ मोहल्ले का है। बताया जा रहा है कि मोहल्ले में बृजेश मिश्रा और राजू गुप्ता नामक दो व्यक्ति अपनी दुकान चलाते हैं। राजू गुप्ता की अंडे की दुकान है जबकि बृजेश फास्ट फूड की दुकान चलाता है।
बताया जा रहा है कि शनिवार को सुबह किसी बात को लेकर बृजेश और वीरू में झगड़ा हो गया था। इस दौरान दोनों में जमकर मारपीट हुई। मार्केट की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वीरू को गिरफ्तार कर ली। वीरू को गिरफ्तार कर पुलिस में थाने ले गई और फिर बाद में बाजार में वापस लेकर आई।
बाजार में वापस लाने के बाद पुलिस ने उसे हाथ जुड़वा कर पूरे बाजार में घुमाया। इस मामले का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिखाई दे रहा है कि पुलिस कर्मी आरोपी युवक से हाथ जोड़कर माफी मांगने के लिए कह रहे हैं। आरोपी को लेकर पांच पुलिसकर्मी करीब डेढ़ किलोमीटर तक पैदलचले।
कहा यह भी जा रहा है कि उसके बाद पुलिस में वीरू को छोड़ दिया था। लेकिन मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसे पकड़कर पुलिस द्वारा उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई। इधर सरेआम बेइज्जत किए जाने के मामले को लेकर सवाल भी उठने लगेहैं।
पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया युवक हिस्ट्री सीटर है। पहले से ही उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी को नियंत्रित करने के लिए यह कदम उठाया गया होगा। फिलहाल वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना है।
वहीं कुछ लोगों का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस द्वारा उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए। भले ही वह अपराधी हो लेकिन इस तरीके से उसे बेइज्जत नहीं किया जा सकता। पुलिस को मानवाधिकारों का भी ख्याल रखना चाहिए था।












Click it and Unblock the Notifications