Hardoi: सुहागरात मनाते ही नई नवेली दुल्हन को छोड़कर गायब हुआ दूल्हा, दुल्हन बोली- मुझे कुछ नहीं पता

UP News: हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र के एक गांव में सुहागरात मनाते ही दूल्हा अपनी पत्नी को छोड़कर कहीं भाग गया। दूल्हे के गायब होने पर उसके परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है।

Hardoi News

Hardoi News: हैरान कर देने वाली खबर उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से सामने आई है, जिससे सुनकर आप भी चौंका जाएंगे। दरअसल, यहां एक दूल्हा सुहागरात मनाने के बाद अपनी नई नवेली दुल्हन को सुबह-सुबह घर पर छोड़कर अचानक गायब हो गया। देर रात तक जब वह वापस नहीं आया तो उसके परिजनों को उसकी चिंता हुआ। इसे बारे में जब दुल्हन से पूछा गया तो उसने इस बारे में कोई भी जानकारी होने से इनकार कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

हालांकि, दूल्हे का कोई पता नहीं चल सका। दूल्हे के अचानक गायब होने से नई नवेली दुल्हन समेत उसके परिवाल वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। तो वहीं, अब दूल्हे के भाई ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत में परिजनों ने बताया कि दूल्हा अपना फोन और रुपए भी घर पर छोड़ गया है। तो वहीं, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने भी दूल्हे की तलाश शुरू कर दी है। यह मामला हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

प्राप्त समाचार के मुताबिक, 22 वर्षीय सूरज की बारात 17 फरवरी को पिहानी थाना क्षेत्र के मंसूर नगर गांव गई थी। 18 फरवरी को दुल्हन विदा होकर सूरज के साथ अपनी ससुराल पहुंच गई। 19 फरवरी को सुहागरात मनाने के बाद दूल्हा बिना किसी को कुछ बताए सुबह-सुबह घर से गायब हो गया। परिजनों ने उसे घर से बाहर जाते देखा, लेकिन किसी ने कोई खास ध्यान नहीं दिया। सबको लगा कि आ जाएगा। जब काफी देर तक सूरज वापस नहीं आया, तो घर वालों को चिंता हुई।

खबर के मुताबिक, सूरज का मोबाइल फोन और पैसे भी घर में ही रखा थे। जिसके बाद परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई, जिसके चलते परिजनों ने गांव से लेकर तमाम रिश्तेदारों में फोन किया और पूछताछ की। लेकिन सूरज का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। थक-हार कर परिजनों ने पुलिस से मामले की शिकायत की और बताया कि उसने सफेद शर्ट और स्लेटी कलर की पैंट पहनी है। सूरज के गायब होने से उसकी नवविवाहित पत्नी समेत पूरा परिवार परेशान है।

Recommended Video

    हरदोई: चलती बाइक पर कपल्स कर रहे थे रोमांस, वीडियो हुआ वायरल

    दूल्हे सूरज की तलाश में जुटी पुलिस
    वहीं, इस मामले पर एएसपी दुर्गेश सिंह ने बताया कि दूल्हा सूरज 19 फरवरी की सुबह अपने घर पर किसी को बिना कुछ बताए कहीं चला गया है। जिसकी गुमशुदगी उसके घरवालों ने पुलिस थाने में दर्ज करा दी है। लापता दूल्हे की तलाश के लिए पुलिस की टीम लगाई गई है, ताकि जल्द से जल्द उसका पता लग सके।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+