हरदोई: नाबालिग के साथ पांच युवकों ने तमंचे के बल किया गैंगरेप, पुलिस ने तीन आरोपियों किया अरेस्ट
हरदोई: नाबालिग के साथ पांच युवकों ने तमंचे के बल किया गैंगरेप, पुलिस ने तीन आरोपियों किया अरेस्ट
हरदोई, जून 20: खबर उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से है, यहां नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि दूसरे समुदाय के पांच युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज ली है। वहीं, मौके पर पहुंचे एएसपी और सीओ भी पहुंच गए और 5 आरोपियों में 3 को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य की तलाश की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 जून की रात उसकी 15 वर्षीय बहन रात में लगभग 11 बजे शौच के लिए खेतों की तरफ गई थी। इसी दौरान गांव निवासी जंडैली, जीशान, अब्दुल, दिलशाद और तसलीम वहां पहुंच गए। आरोप है कि पांचों युवकों ने तमंचे के बल पर बारी-बारी से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और चले गए। भाई का कहना है कि आरोपी दबंग हैं। इन लोगों ने उसे और परिजनों को घर से ही नहीं निकलने दिया। वह किसी तरह घर से निकलकर सांडी थाने पहुंचा और थानाध्यक्ष अनिल सक्सेना को पूरी घटना की जानकारी दी। घटना का पता चलते ही पुलिस हरकत में आ गई और थानाध्यक्ष ने किशोरी के गांव जाकर मामले की प्राथमिक जांच के बाद घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
पुलिस ने कही सख्त कार्रवाई की बात
अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव ने कहा कि सांडी थाने में एक व्यक्ति द्वारा शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया गया है कि उसकी बहन के साथ पांच लोगों ने दुष्कर्म किया है। इसके बाद पुलिस ने अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना शुरू कर दी है। पांच नामजद में से तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़िता के मेडिकल कराया जा रहा है। इस मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications