Hardoi: दुल्हन से सास ने रखी अनोखी डिमांड, कहा: 'मेरा बेटा नपुंसक, बड़े के साथ बना लो सम्बन्ध'
शादी के बाद ससुराल पहुंची युवती को उस समय झटका लगा जब उसकी सास ने दुल्हन को जेठ के साथ हमबिस्तर होने के लिए कहा। यही नहीं बल्कि उसने युवती को बड़े पुत्र के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए धमकाया और कई प्रयास भी किये।

उत्तर प्रदेश के हरदोई से ये अजीबोगरीब मामला तब सामने आया, जब हरदोई शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली एक युवती और उसके परिजन अपने ससुरालियों के खिलाफ शिकायती पत्र लेकर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि लड़की का पति नपुंसक है और उनकी बेटी की धोके से शादी करा दी गई है। साथ ही लड़की की सास ने अपने बड़े बेटे के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। लड़की को इसके लिए धमकाया भी गया और ऐसा करने के कई प्रयास भी किये गए।
धोखा देकर किया गया विवाह
बता दें कि पीड़ित युवती ने अपनी ससुराल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि 10 फरवरी 2023 को उसका हिंदू रीति-रिवाज से विवाह जनपद शाहजहांपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बीबीजई के रहने वाले युवक के साथ हुआ था। युवती का आरोप है कि शादी में हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया गया था। शादी तय होने से पहले उसे और उसके परिजनों को बताया गया था कि शुभम दो भाई हैं और दोनों इंजीनियर हैं।युवती का कहना है कि शादी में दान दहेज भी हैसियत के मुताबिक दिया गया था।
Recommended Video

जेठ और बहनोई को लेकर कमरे में घुस गई सास
आरोप है कि जब बारात विदा होकर वह अपनी ससुराल पहुंची तो सुहागरात की रात उसका पति बहाने बनाकर बाहर सो गया। कई दिनों तक यही क्रम चलता रहा। जब उसने जानकारी की तो पता चला कि उसका पति नपुंसक है और उसके बहनोई, भाई और मां ने यह बात छुपा कर उसकी शादी करा दी है। युवती का कहना है कि जब उसने इस बात की अपनी सास से शिकायत की तो उसने अपने बड़े पुत्र के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। इसके बाद वह पति, जेठ और बहनोई को लेकर उसके कमरे में आ गई और जबरिया दबाव बनाया।

मुकदमा हुआ दर्ज
इसके बाद किसी तरह युवती ने पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन उसको उसके ससुराल से लेकर मायके आ गए। पीड़िता ने इस पूरे मामले में गंभीर आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही किए जाने की मांग की है। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पड़ताल के बाद मामले में आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications