'नाले में डुबा दूंगा...', घटिया निर्माण देख भड़के डीएम, ठेकेदार के साथ ही JE को भी लगाई फटकार
Hardoi DM got angry: उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद में नाले का निर्माण कर रहे एक ठेकेदार पर दम मंगला प्रसाद सिंह भड़क गए। निर्माण कार्य में अनियमितता बरती जा रही थी तथा समय पूरा हो जाने के बाद भी कार्य पूरा नहीं हुआ था।
गुरुवार को हरदोई जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह वहां पर निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने कार्य में लापरवाही देखा तो उनको गुस्सा आ गया। इस दौरान ठेकेदार के साथ ही उन्होंने JE और EO को भी जमकर फटकार लगाई।

इस मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फटकार लगाने के साथ ही उन्होंने नगर पालिका के जूनियर इंजीनियर से कहा कि ठेकेदार के खिलाफ नोटिस देने के बाद मुझे लिखकर भेजो, मैं इसे ठीक कर दूंगा।
दरअसल, यह पूरा मामला हरदोई जनपद के नघेटा रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी का है। बताया जा रहा है कि यहां पर नाले का निर्माण हो रहा है। 60 दिन में इस नाले का निर्माण किया जाना था लेकिन मियाद पूरी हो जाने के बाद भी कार्य पूरा नहीं हुआ।
नाले का निर्माण ना हो पाने के चलते जल निकासी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। इसी मामले का निरीक्षण करने के लिए गुरुवार को जिलाधिकारी वहां पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद उन्होंने ठेकेदार जमशेद को बुलाया और नाले के ढक्कन को देखकर ठेकेदार को जमकर फटकारा।
उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे ढक्कन लगते हैं आप लोग? ऐसा ही ढक्कन आप लोगों के घर के सामने लगा दिया जाए तो कैसा महसूस करेंगे। इसके अलावा उन्होंने वहां पर मौजूद जूनियर इंजीनियर से पूछा कि जितने भी ढक्कन लगे हुए हैं उनको अपने चेक किया?
इंजीनियर से उन्होंने यह भी कहा कि आप इंजीनियर है और ऐसे ही ढक्कन लगाया जाएगा? डीएम द्वारा सवाल किए जाने के बाद इंजीनियर ने कहा कि कुछ समस्या है सर, जिस पर डीएम ने कहा कि यदि समस्या थी तो मुझे जाकर बता दी होते मैं देखता कि लोग कैसे नहीं मानते हैं।
आगे उन्होंने यह भी कहा कि तुम मामले की जांच करके अपनी रिपोर्ट लगा कर दो फिर मैं बताता हूं, क्या करना है। आगे उन्होंने यह भी कहा कि ठेकेदार कोई सी नाल में डुबो दूंगा सब सही हो जाएंगे। अब जिलाधिकारी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications