Hardoi News: शादी की खुशियां बदली मातम में, बोलेरो और ट्रैक्टर की टक्कर में दूल्हे समेत 5 की मौत
hardoi accident news: हरदोई जिले में शुक्रवार रात बरातियों से भरी एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकरा गई। इस हादसे में दूल्हे समेत 5 की मौत हो गई। इस हादसे पर प्रदेश के सीएम योगी ने भी दुःख प्रकट किया।

hardoi accident news: दर्दनाक खबर उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से सामने आई है। यहां शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई, जब दुल्हन पक्ष को पता चला कि दूल्हे की कार का एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में दूल्हे और उसके पिता समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह हादसा हरदोई जिले पचदेवरा थाना क्षेत्र के दरियाबाद गांव पास शुक्रवार देर रात हुआ। प्राप्त समाचार के मुताबिक, हरपालपुर थाना क्षेत्र के गांव कुड़हा निवासी ओमवीर के पुत्र देवेश की शुक्रवार को शादी थी। कई गाड़ियों में बराती शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के अभायन गांव जा रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो कार ने पचदेवरा क्षेत्र के दरियाबाद गांव के पास गन्ने से भरी ट्रॉली में टक्कर मार दी। जिससे बोलेरो कार अनियंत्रित हो गई और बरवन रजबहा में जा गिर गई।
इस बोलेरो के अंदर दूल्हे समेत आठ बराती मौजूद थे। जिनमें 12 वर्षीय रुद्र व दूल्हे देवेश के बहनोई बिपनेश निवासी जलालपुर पनबारा जनपद कन्नौज की मौके पर मौत हो गई। वहीं, इलाज के लिए जिला अस्पताल लाते समय दूल्हे देवेश (20), पिता ओमबीर, ड्राइवर सुमित सिंह की मौत हो गई। जबकि बोलेरो सवार अंकित, राजेश और जगतपाल को गंभीर हालत में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां से उनके परिजन उन्हें इलाज के लिए फर्रुखाबाद लेकर चले गए।
वहीं, पांच मौतों के बाद वर और वधु दोनों ही पक्षों की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। इस हादसे की सूचना मिलते ही सीओ शाहाबाद हेमंत उपाध्याय व पचदेवरा थानाध्यक्ष गंगाप्रसाद यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। राजेश द्विवेदी ने बताया कि सड़क हादसे में दूल्हे समेत पांच लोगों की मौत हुई है। घटना की जानकारी की जा रही है। तहरीर मिलने पर अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुःख प्रकट किया है।
Recommended Video

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही, उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य संचालित कराने के निर्देश दिए हैं और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications