सिलेंडर में विस्फोट, पलक झपकते ही उड़ी छत, खाना पका रही बेटी भी नहीं बच पाई

Hardoi news, हरदोई। यूपी के हरदोई के बेनीगंज कोतवाली इलाके में एक मकान में हुए विस्फोट से एक किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। मकान ध्वस्त हो गया और आसपास के कई मकानों में दरारें पड़ गईं। आसपास के ग्रामीण आतिशबाजी से विस्फोट होना मान रहे हैं लेकिन एसपी का कहना है की खाना बनाते समय गैस सिलेंडर विस्फोट हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

girl died after cylinder blasted in the home

बेनीगंज कोतवाली इलाके के प्रतापनगर चौराहे पर दिन में दोपहर एक भयानक विस्फोट हो गया जिससे आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। जिस मकान में विस्फोट हुआ उधर की तरफ लोग दौड़ पड़े। लोगों ने देखा कि यहां के निवासी नूर मोहम्मद पुत्र सौकत के घर का बड़ा हिस्सा विस्फोट से उड़ गया था जबकि नूर मोहम्मद की पुत्री आजमाबानो के शरीर के चिथड़े उड़ गए। उसके शरीर के अंग के कुछ हिस्से इधर-उधर पड़े थे।

girl died after cylinder blasted in the home

घटना से इलाके हड़कंप मच गया तो जानकारी पाकर प्रभारी निरीक्षक बेनीगंज भी मौके पर पहुंच गए। सीओ हरियावां शैलेन्द्र सिंह भी पहुंचे और पड़ताल की। यहां ग्रामीणों ने बताया की नूर मोहम्मद के घर मे आतिशबाजी का काम होता था जिससे विस्फोट हो गया। लेकिन एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि खाना बनाते समय सिलेंडर में विस्फोट हुआ है। फिलहाल मामले की पुलिस जांच कर रही है। यहां विस्फोट से वहीद,रतन सिंह,अवधेश वाहिद आदि के मकानों में दरारें आ गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+