मंदिर में नशे का कारोबार करता था फर्जी बाबा, 4 किलो गांजा और डेढ़ लाख कैश के साथ पकड़ा गया

हरदोई। यूपी के हरदोई की कोतवाली शाहाबाद इलाके में एक मंदिर की आड़ से नशे का कारोबार संचालित करने वाले एक फर्जी बाबा को 4 किलो गांजा व डेढ़ लाख की नगदी के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लोगों की शिकायतों के बाद यह कारवाई की है।

Fraud baba caught with cannabis and huge amount of cash

एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि पुलिस को काफी दिनों से ग्रामीणों से शिकायत मिल रही थी। खुद को प्रसिद्ध नर्मदा तीर्थ स्थल टेढ़ेश्वर नाथ महाराज मंदिर के कर्ताधर्ता एवं हनुमानगढ़ी के महंत ऋषि दास बताने वाला बाबा नशे का कारोबार करता है। इसकी जानकारी के लिए एक टीम लगाई गई जिसने पूरे मामले को अपनी निगाहों से परखा उसके बाद घेराबंदी करके करीमनगर के पास से गिरफ्तार किया गया।

एसपी ने बताया कि फर्जी बाबा के पास से पुलिस को 4 किलो के आसपास गांजा और नशे के कारोबार से कमाई करके इकट्ठा किया गया डेढ़ लाख रुपया भी बरामद किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+