पत्नी ने डेढ़ साल के मासूम को सीने से चिपकाकर लगा ली आग, पति को पता चला तो खा लिया जहर
Hardoi news, हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जब एक महिला ने अपनी मासूम बेटी व दुधमुंहे बच्चे समेत खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़कर आग लगा ली। हालांकि मासूम बेटी मौके से भागने में कामयाब रही तो बच गई लेकिन मां और बच्चे की आग में जलकर दर्दनाक मौत हो गई। इसकी जानकारी महिला के पति को हुई तो उसने भी सदमे में आकर जहर खा लिया।

इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने मां बेटे के शवों का पोस्टमॉर्टम कराया है। बहरहाल पत्नी के दिमाग में अपने पति के गैर औरत से संबंधों को लेकर वहम की बात पर आए दिन झगड़े की बात सामने आ रही है।

दिल दहला देने वाली यह सनसनीखेज वारदात थाना बेनीगंज के चठिया गांव की है। जहां पर रतीराम (35) खेतीबाड़ी का काम करता है। परिवार में उसकी पत्नी अरूणा (30) व बेटी आशी (5),और डेढ़ वर्ष का बेटा अहम था। इसके अलावा रतीराम की मां व पिता समेत भाई भी हैं, ये सब भी खेतीबाड़ी का काम करते हैं। रतीराम गेहूं की फसल काटने गया था और सभी लोग सब्जी के खेतों में सब्जियां तोड़ने चले गए। घर पर अरूणा उसकी बेटी आशी और बेटा अहम मौजूद थे।
कुछ समय बाद लोगों को आशी घर के बाहर चीखते हुए आती दिखी। इसपर मोहल्ले के लोगों ने घर में जाकर देखा तो कमरे में अरूणा अपने दुधमुंहे मासूम बच्चे को सीने से लगाकर आग की लपटों में घिरी थी। ग्रामीणों ने आग बुझाई लेकिन तब तक अरूणा व उसका बेटा मृत होकर बेड पर गिर गए। मोहल्ले के लोगों ने इसकी जानकारी खेत पर काम कर रहे रतीराम को दी तो सूचना मिलते ही रतीराम सदमे में आ गया और उसने बगैर कुछ सोचे समझे सब्जी के खेतों में पहुंचकर रखा कीटनाशक पी लिया जिससे उसकी भी हालत बिगड़ गई। परिजन उसको फौरन जिला अस्पताल लाए और भर्ती कराया जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इधर ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर जा पहुंची और पंचनामा भर दोनों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराया।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे
-
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप!












Click it and Unblock the Notifications