हत्याओं से दहला हरदोई, लाठी-डंडों से पीट-पीटकर दो लोगों की हत्या

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्याओं की वारदातों से हरदोई में सनसनी फैल गई है। पहला मामला हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र का है। यहां मकान पर कब्जेदारी को लेकर गुरुवार की सुबह ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर आए हमलावरों ने दुकान में तोड़फोड़, लूटपाट कर गृहस्वामी को पीट-पीटकर मार डाला। वहीं, दूसरी घटना टड़ियावां कोतवाली से पांच सौ मीटर की दूरी पर कपड़ा व्यापारी की गला रेतकर हत्या कर दी गई।

Double murder in hardoi

जानकारी के मुताबिक, हरपालपुर कस्बे की मुख्य बाजार में विकास मिश्र (45) का मकान है और उसी में वह चाय पकौड़ी की दुकान चलाते थे। मकान पर ईसेपुर निवासी सतेंद्र आदि से कब्जेदारी को लेकर विवाद चल रहा है। जिसका न्यायालय में मुकदमा भी विचाराधीन है। गुरुवार की सुबह करीब सात बजे विकास दुकान पर बैठे थे। उसी समय ट्रैक्टर ट्राली सवार लाठी डंडों से लैस होकर आए लोगों ने दुकान में तोड़फोड़ कर लूटपाट शुरू कर दी। विकास ने विरोध किया तो मारपीट शुरू हो गई और उन लोगों ने विकास को दुकान पर ही पीट पीटकर मार डाला। कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर सरेआम हुई हत्या से हड़कंप मच गया। मृतक के भाई रामजी ने रामबाबू, श्यामबाबू, वीरेश, सत्येंद्र, दुष्यंत, संजय, वेदप्रभा, संगीता, विद्यावती के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराया है।

वहीं, दूसरा मामला टड़ियावां कोतवाली क्षेत्र का है। यहां बबरटापुर मार्ग पर कपड़ा व्यापारी शिव नारायण (50) का मकान है। उन्होंने दो शादियां की थीं। पत्नी व बच्चे अलग मकान में रहते थे। बुधवार की रात खाना खाकर वह दूसरे मकान में सोने गए। वहीं अज्ञात हमलावरों ने डंडों से पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी। हमलावरों ने शव को मकान के अंदर दरवाजे के पास ही डाल दिया। गुरुवार सुबह दरवाजे के पास खून देखकर आसपास के लोगों ने परिवारजनों को सूचना दी। कोतवाल सुभाष चंद्र सरोज समेत फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। हत्या के पीछे कोई खास कारण सामने नहीं आया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+