लखनऊ-हरदोई मार्ग पर बड़ा हादसा, वैगनआर कार और ऑटो रिक्शा की टक्कर में माँ-बेटी समेत 5 की मौत
हरदोई में वैगनआर कार और आटो में भीषण टक्कर हो गई। उस हादसे में मां बेटी सहित 5 लोगों की मौत हो गई। तीन लोगो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया तो वहीं दो ने इलाज के दौरान दम तोडा।

यूपी के हरदोई में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है, जिसमे 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।बताया जा रहा है कि तेज रफ़्तार वैगनआर कार और ऑटो रिक्शा की इस आमने सामने की भिड़ंत में दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। जिसके बाद इस भीषण सड़क हादसे की सूचना पर एसपी मौके पर पहुंचे। इस दौरान लोग हादसे का वीडियो बनाते रहे।

ऑटो रिक्शा और वैगनआर कार की भिड़ंत
आपको बता दें कि यह भीषण सड़क हादसा कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के लखनऊ हरदोई मार्ग पर ट्रामा सेंटर के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हरदोई की तरफ से एक तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा और लखनऊ की तरफ से एक तेज रफ्तार वैगनआर कार आ रही थी, जिनकी ट्रामा सेंटर के पास आमने सामने भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। वैगनआर और ऑटो सवार 5 लोगों की इस हादसे में जान चली गई, जबकि 4 लोग जख्मी हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Recommended Video

मृतकों में मां-बेटी समेत 3 अन्य शामिल
हादसे के बाद की तस्वीरें ये बयां करती हैं कि हादसा कितना भीषण था। मृतकों के शरीर के कई टुकड़े हो गए जो 10 से 15 फीट दूर जा गिरे। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समेट कर एकत्र किया। हादसे की सूचना पाकर एसपी राजेश द्विवेदी अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र समेत सिटी मजिस्ट्रेट एसडीएम भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतकों में मां-बेटी समेत अन्य शामिल है। फिलहाल इनमें से एक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी पहचान के प्रयास पुलिस कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications