'देश की रक्षा हम करते हैं, हमारे परिवार की रक्षा करो', यूपी में दबंगों से परेशान जवान

Hardoi news, हरदोई। उत्तर प्रदेश में हरदोई के थाना टड़ियावां के बरौली गांव के दबंगों से परेशान एक सेना का जवान अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रहा है। जवान ने एसडीएम सदर पर भी अपने साथ अभद्रता करने के आरोप लगाए हैं। जवान का कहना है कि उसके घर मे उसकी बूढ़ी मां और दिव्यांग भाई है। भाई के साथ दबंगों ने मारपीट की है। हालांकि इसका मुकदमा दर्ज है लेकिन प्रशासन के दुर्व्यवहार और प्रशासन की बेरुखी से आहत सेना के जवान ने सोशल मीडिया पर मार्मिक अपील की है।

थल सेना में काम कर रहा जवान

थल सेना में काम कर रहा जवान

हरदोई के ग्राम बरौली का रहने वाला सैनिक अनुराग भारतीय थल सेना में कार्यरत है व वर्तमान में रक्षा मंत्रालय नई दिल्ली में तैनात है। सैनिक के मकान के आगे रास्ता बनना था जिसके लिए जिलाधिकारी मुख्य विकास अधिकारी व उपजिलाधिकारी ने सारे अतिक्रमण हटाते हुये साढे 14 फिट का रास्ता बनाने का आदेश संबंधित ब्लॉक अधिकारियों को दिया।

मां-भाई को दबंगों ने दी धमकी

मां-भाई को दबंगों ने दी धमकी

परंतु अधीनस्थ अधिकारियों ने प्रधान से मिलीभगत कर अपने ही आला अधिकारियों के आदेश को दरकिनार कर सैनिक के मकान को जाने वाले रास्ते को मात्र 10 फीट का बना दिया। विरोध करने पर सैनिक व उसकी वृद्ध मां तथा विकलांग भाई को जान-माल की धमकी दी गयी। तब से सैनिक लगातार आला अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहा है। अब सैनिक ने मीडिया के माध्यम से देशवासियों से गुहार लगायी है कि हम देश की रक्षा करते हैं। आप सब हमारे परिवार की रक्षा करें।

डीएम से न्याय की गुहार

डीएम से न्याय की गुहार

विगत 1 वर्ष से सैनिक अनुराग आला अधिकारियों के चक्कर पर चक्कर लगा रहा है। यहां तक कि उसने अपने सेना के अधिकारियों तक से पत्र लिखवा कर जिलाधिकारी को भेजा परंतु अभी भी उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई है। अब सैनिक ने पुनः जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। परंतु वह अब भी आशंकित है कि उसकी सुनवाई नहीं होगी। अब सैनिक अनुराग ने मीडिया के माध्यम से देशवासियों से गुहार लगायी है कि हम देश की रक्षा करते हैं। आप सब हमारे परिवार की रक्षा करें।

ये भी पढ़ें- संभल: बच्ची को तलाश रही थी मां, घर के बाहर नाले में दिखा उसका पैर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+