संभल: बच्ची को तलाश रही थी मां, घर के बाहर नाले में दिखा उसका पैर

sambhal news, संभल। पश्चिमी यूपी के संभल में डेढ़ साल की एक बच्ची की नाली में गिरने से मौत हो गई। मामले का खुलासा तब हुआ जब गांव के शख्स की नजर नाली में पड़ी। उसे नाली में एक बच्चे का पैर दिखा। पास जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। नाली में बच्ची बेसुध पड़ी हुई थी। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया।

innocent child Drowned died in sewage in sambhal

नाली के पानी में डूबकर मौत

मामला संभल के नखासा थानाक्षेत्र का है। यहां के मिठौली की मढ़ेया गांव में रहने वाले वसीम की डेढ़ साल की बच्ची मंगलवार को सुबह अपने घर पर खेल रही थी। खेलते-खेलते वह किसी समय अपने घर से बाहर निकल गई और घर के बाहर नाली के पानी में डूब गई।

नाली से जूता निकालते ही ग्रामीण के उड़े होश

दूसरी ओर बच्ची की मां अपने काम में व्यस्त रही। जब उसे बच्ची का होश आया तो वह उसकी तलाश में निकली। काफी तलाश करने के बाद भी बच्ची का कोई पता नहीं चला। इसी बीच गांव में रहने वाले मोहम्मद अकील की नजर वसीम के घर के बाहर नाली में दिख रहे बच्चे के जूते पर पड़ी, जिसमें कुछ पैर का हिस्सा भी नजर आ रहा था। उसने बच्ची का पैर पकड़ कर बाहर निकाला तो वह वसीम की बच्ची को देखकर उसके होश उड़ गए।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

तुरंत बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। बता दें, बच्ची का पिता दिल्ली में रहकर काम करता है। सूचना पर वह भी तुरंत गांव पहुंच गया। बच्ची की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+