अखिलेश यादव ने लखीमपुर की तुलना जलियांवाला बाग से की, कहा- डराकर राज करना चाहती है भाजपा

अखिलेश यादव ने लखीमपुर की तुलना जलियांवाला बाग से की, कहा- डराकर राज करना चाहती है भाजपा

हरदोई, 28 नवंबर: सपा अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने लखीमपुर खीरी की घटना का जिक्र करते हुए भारती जनता पार्टी (बीजेपी) पर तीखा तंज कसा है। अखिलेश यादव ने कहा कि लखीमपुर की घटना जलियांवाला बाग हत्याकाण्ड की तरह है। भाजपाई जीप चढ़ाते है और जीभ चलाते हैं। अंग्रेज बांटो और राज करो की नीति पर चलते थे, भाजपाई डराकर राज करना चाहते हैं। इतना ही नहीं, अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में उत्तर प्रदेश पिछड़ गया है। सबका काम छिन गया है। किसान को धान की कीमत नहीं मिली। नौजवान के पास रोजगार नहीं है।

Akhilesh Yadav criticizes BJP government in Hardoi

अखिलेश यादव शुक्रवार हरदोई जिले के महाराजा सल्हीय सिंह अर्कवंशी के 15वां मूर्ति स्थापना दिवस समारोह पर भागीदारी संकल्प मोर्चा की विशाल रैली को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान ने राजभर ने जनता से अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्प लेकर जाने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाज के तमाम वर्गों को समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर मदद दी जाएगी। इस दौरान मंच से बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि किसान की आय दुगनी नहीं हुई। धान बेचने में उसकी जान तक चली गई। लखीमपुर की घटना जलियांवाला बाग हत्याकाण्ड की तरह है। इलाहाबाद में एक परिवार में 4 लोग मारे गए। परिवार न्याय के लिए भागता रहा, सरकार से न्याय नहीं मिला।

30 नवम्बर को हम हाथरस की बेटी की याद करेंगे। उन्होंने कहा सण्डीला अपने लड्डुओं के लिए मशहूर था, वह कारोबार भी बंद हो गया है। बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हो गए हैं। कहा कि भाजपा वाले समाजवादियों के काम से अपना काम चला रहे है। कोरोना काल में लोगों को भाजपा सरकार ने अनाथ छोड़ दिया था। तब समाजवादी सरकार में बनी 108 एम्बूलेंस सेवा ही काम आई। डायल 100 का नाम बदला गया तो पुलिस भी बदल गई। पुलिस को सबसे ज्यादा मदद भी समाजवादी सरकार में मिली थी। महंगाई की मार से लोग त्रस्त हैं। भाजपा सरकार जातीय जनगणना से भाग रही है। समाजवादी सरकार गिनती कराकर आबादी के हिसाब से भागीदारी और सम्मान देंगे।

यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर गम्भीर बीमारियों का मुफ्त इलाज होगा। मुफ्त विशेष खाद्यान्न योजना प्रारम्भ की जाएगी। 1500 रूपए माताओं-बहनों के एकाउण्ट में जाएगा। भाजपा सरकार जेवर में जो एयरपोर्ट बना रही है, वह बेचने के इरादे से बनाया जा रहा हैं समाजवादी लोग दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनाएंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने जिस रास्ते से अपनी सरकार बनाई उस रास्ते को हम बंद कर रहे हैं। किसान, नौजवान सभी मिलकर भाजपा को सबक सिखाएंगे। पष्चिम बंगाल में 'खेला होबे' का नारा था उत्तर प्रदेश में सन्2022 के चुनावों में भाजपा के लिए 'खदेड़ा होबे' का नारा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+