हरदोई: 'प्रधान जी बहुत काम किए हो, लो लड्डू खाओ', खाते ही गई जान

हरदोई। यूपी में हरदोई के संडीला कोतवाली क्षेत्र में एक प्रधान की हत्या लड्डू में जहर खिलाकर कर दी गयी। पुलिस को परिजनों ने चार लोगों के विरुद्ध हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

A pradhan murdered in Hardoi

मामला कोतवाली संडीला के नारायणपुर सुंडा का है। यहां के प्रधान इरशाद अली अपने भाई मदारू के साथ विश्रामगंज मे मनरेगा का काम देखने जा रहे थे। जैसा कि मदारू का कहना है कि रास्ते मे बबलू पुत्र गोकुल निवासी गद्दिखेड़ा, गंगाराम पुत्र कढीले,कमलेश पुत्र छेदा निवासी विश्रामगंज और जगमोहन पुत्र श्रीराम निवासी ईश्वरीखेड़ा मिले और कहा कि हमारे बहुत काम किये है प्रधान जी लड्डू खा लो।

आरोप है कि यह लोग लड्डू में पहले ही जहरीला पदार्थ मिलाकर लाये थे जिसे उसके प्रधान भाई को खिला दिया। इसी बीच प्रधान का दूसरा भाई फ़ैयाज अली भी आ गया और कुछ दूर जाकर प्रधान की तबियत बिगड़ गयी जिसके बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+