हरदोई: पुलिस के साथ मिलकर ग्राम प्रधान ने दलित युवक को पीटा, फिर चटवाए जूते

हरदोई। यूपी के हरदोई जिला स्थित सरैयां गांव में एक ग्राम प्रधान की गुंडई सिर चढ़कर बोल रही है। बीती रात ग्राम प्रधान ने गांव के एक दलित युवक को बंधक बनाकर उसे बेरहमी से पीटा। साथ ही पीड़ित से जूते तक चटवाए गए। इस पूरी घटना में पुलिस भी शामिल रही। पीड़ित ने गुरुवार को एसपी आलोक प्रियदर्शी से शिकायत करते हुए मामले में न्याय की गुहार लगाई है।

हरदोई: पुलिस के साथ मिलकर ग्राम प्रधान ने दलित युवक को पीटा, फिर चटवाए जूते

कोतवाली सिटी के सरैयां गांव निवासी शिवकुमार पुत्र प्रहलाद ने बताया कि वह दलित बिरादरी से ताल्लुक रखता है। 12 दिसंबर की रात वह अपने घर में सो रहा था। आधी रात में ग्राम प्रधान सर्वेंद्र गुप्ता, कॉन्सटेबल अशोक यादव व एक अन्य पुलिसकर्मी गाली-गलौज करते हुए घर में घुस गए। इसके बाद पीड़ित को बंधक बनाकर प्रधान सर्वेंद्र गुप्ता अपने मछली पालन के ऑफिस ले गए, जहां पहले से मौजूद गांव निवासी राधे के साथ मिलकर प्रधान व पुलिसकर्मियों ने पीड़ित को बेरहमी से पीटा और उससे अपने पैरों के जूते चटवाए।

हरदोई: पुलिस के साथ मिलकर ग्राम प्रधान ने दलित युवक को पीटा, फिर चटवाए जूते

यह सब पुलिस की मिलीभगत से होता रहा साथ ही पीड़ित को रायफल की बट से भी मारा गया। पीड़ित को आरोपियों ने जातिसूचक गालियां भी दी साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने एसपी को बताया कि एक मुकदमे में सुलह न करने पर उसके साथ प्रधान अत्याचार कर रहा है। इसमें स्थानीय कोतवाली की पुलिस भी प्रधान का साथ दे रही है। पीड़ित ने एसपी को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+