Hapur News: हापुड़ के प्राचीन चंडी मंदिर में युवक ने पढ़ी 'नमाज', हंगामे के बाद परिसर को गंगा जल से धोया
Hapur Chandi Mata Mandir: हापुड़ के चंडी मंदिर में शुक्रवार सुबह एक युवक मंदिर परिसर में घुस आया और यहां बैठकर नमाज अदा की। इस दौरान मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने नमाज पढ़ते देखा तो हंगामा शुरू कर दिया।

Hapur News: हापुड़ जिले के प्राचीन चंड़ी मंदिर में दूसरे समुदाय के युवक द्वारा नमाज पढ़ने का मामला सामने आया है। मंदिर के पुजारी का आरोप है कि शुक्रवार सुबह एक अज्ञात युवक मंदिर परिसर में घुस आया और यहां बैठकर नमाज पढ़ने लगा। श्रद्धालुओं ने जब युवको को नमाज पढ़ते देखा तो उन्होंने इसका विरोध किया।
इस दौरान मंदिर परिसर में जमकर हंगामा भी हुआ। वहीं, यह खबर इलाके में आग की तरह फैस गई। जैसे ही इस बात की जानकारी हापुड़ पुलिस को हुई तो वह भी तत्काल मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चैक की और डीवीआर को अपने कब्जे में ले लिया।
वहीं, चंडी मंदिर परिसर को फिलहाल गंगा जल से धो दिया गया है। वहीं, इस घटना के बाद से हिंदू संगठन सड़क पर आ गए और मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने वाले शख्स की गिरफ्तारी की मांगी की है। वहीं, मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मामले की जांच-पड़ताल की और लोगों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
यह मामला हापुड़ जिले के चंडी रोड़ स्थित प्राचीन चंडी मंदिर का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 5 बजे के आसपास एक अज्ञात युवक मंदिर में घुसा और नमाज पढ़ने लगा। इस दौरान मंदिर के पुजारी पूजा-पाठ में लगे हुए थे। इस दौरान मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने शख्स को मंदिर के अंदर नमाज पढ़ते हुए देखा तो इसका विरोध किया।
हंगाम होने पर नमाज पढ़ने वाला शख्स वहां से चला गया। वहीं, इस सूचना पर शहर कोतवाल संजय पांडे मंदिर पहुंच गए और पुजारियों व अन्य श्रद्धालुओं से मामले की जानकारी ली। इस दौरान वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। मंदिर के पुजारी ने बताया कि एक युवक ने मंदिर में नमाज पढ़ी है, विरोध करने पर वह यहां से चला गया।
हालांकि, मंदिर में लगे सीसीटीवी में वह नमाज पढ़ता हुआ कैद हो गया। पुलिस टीम ने मंदिर में लगे सीसीटीवी का डीवीआर को अपने कब्जे में ले लिया और युवक की पहचान के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। मामले पर जानकारी देते हुए हापुड़ की डीएम प्रेरणा शर्मा का कहना है कि मंदिर में नमाज पढ़े जाने का मामला संज्ञान में आया है।
इस मामले में मंदिर कमेटी के साथ उस वक्त जो लोग मंदिर में मजूद थे उन सभी लोगों से बात की हैं और उन सभी लोगों के बयान भी दर्ज कराए गए हैं। अभी इस मामले में जांच की जा रही है। बताया कि सीसीटीवी फुटेज भी कब्ज में ली गई है, जिसकी जांच पड़ताल चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications