हापुड़ के सरकारी स्कूल की महिला टीचर का वीडियो वायरल, पढ़ाना तो ठीक था लेकिन...
Teacher Video viral in Hapur: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद में एक सरकारी स्कूल की महिला टीचर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों द्वारा कार्रवाई की मांग की जा रही है।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला टीचर द्वारा स्कूल के बच्चों की बेरहमी पूर्वक पिटाई की जा रही है। इस दौरान स्कूल के कमरे में ही मौजूद किसी शख्स ने यह वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

हालांकि वन इंडिया हिंदी द्वारा वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की जाती है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला टीचर सरकारी स्कूल के एक कमरे में फटकार लगाते हुए बच्चों की पिटाई कर रही है। समीप में एक दूसरा बच्चा भी खड़ा दिखाई दे रहा है।
दावा किया जा रहा है कि महिला टीचर द्वारा दोनों बच्चों की पिटाई की गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो हापुड़ जनपद के हापुड़ ब्लॉक अंतर्गत नंगौला स्थित सरकारी स्कूल का बताया जा रहा है। इस वीडियो को नदीम नकवी नामक एक एक्स यूजर द्वारा अपलोड किया गया है।
वीडियो को एक्स पर अपलोड करते हुए नदीम नकवी ने लिखा है "हापुड़:- बच्चों को पीटते शिक्षिका का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, हापुड़ ब्लाक के नंगौला स्थित सरकारी स्कूल में तैनात सहायक अध्यापिका रजनी का दो बच्चों के साथ बेहरमी से मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।"
फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो के बारे में शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों के तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। हालांकि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों द्वारा तरह-तरह की बात की जा रही है। कुछ लोगों द्वारा कार्रवाई की मांग भी की जा रही है। लोगों का कहना है कि पढ़ाना तो ठीक था लेकिन बच्चों को मारने का इस तरह बेरहमी से मारने का अधिकार किसने दिया?












Click it and Unblock the Notifications