'पति को छुड़ाने मैं चौकी पहुंची तो कॉन्स्टेबल बोला- रूम में चलो...'

हापुड़। यूपी के हापुड़ में एक महिला ने पुलिकर्मी पर पति को छोड़ने के एवज में एक रात साथ गुजारने की बात कहने का आरोप लगाया। महिला का आरोप है कि कॉन्स्टेबल की बात नहीं मानने पर पुलिसकर्मी ने उसके पति को थर्ड डिग्री टॉर्चर दिया। पीड़ित महिला अपने पति संग शुक्रवार को एसपी के पास इंसाफ की गुहार लगाने पहुंचा।

up police constable accused of indecent behaviour with woman

पुलिसकर्मी ने महिला को गलत तरह छुआ

दिल्ली से महज 50 किलोमीटर दूर थाना धौलाना क्षेत्र खिचरा चौकी पर एक थ्री व्हीलर चालक को पुलिस ने पकड़ा हुआ था। पत्नी को इसकी जानकारी लगी तो वह अपने पति को छुड़ाने के लिए चौकी पहुंची और वहां पर तैनात पुलिसकर्मी से अपने पति को छोड़ने की गुहार लगाने लगी। तभी वहां पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने महिला से उसके पति को छोड़ने के लिए उसके जिस्म की फरमाइश की और उसे गलत तरह से छूने लगा।

up police constable accused of indecent behaviour with woman

इंसाफ की गुहार लगाने पहुंचे पति-पत्नी

महिला ने विरोध किया तो उसे चौकी से भगा दिया इसके बाद पुलिसकर्मियों का गुस्सा उसके पति पर फूटा और उसे थर्ड डिग्री दी। गुरुवार देर शाम जमानत पर छूटने के बाद पीड़ित के शरीर पर चोटों के निशान देखकर उसका वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। आज दोनों पति-पत्नी अपने छोटे बच्चे को साथ लेकर आलाधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाने के लिए पहुंचे और एक शिकायती पत्र एएसपी हापुड़ को सौंपा। पुलिस के आला अधिकारी इस मामले में जांच की तो बात कर रहे हैं, लेकिन कैमरे पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+