Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यूपी चुनाव 2022: हूटर हटाने के दौरान कार से मिले 34 लाख रुपए, चुनाव में इस्तेमाल की आशंका

यूपी चुनाव 2022: हूटर हटाने के दौरान कार से मिले 34 लाख रुपए, चुनाव में इस्तेमाल की आशंका

हापुड़, 13 जनवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर सीमा पर बैरियर लगाकर पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी है। इसी क्रम में हापुड़ जिले की सीमा हाफिजपुर पुलिस ने एक कार का हूटर हटाने के दौरान तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने कार से 34 लाख 70 हजार रुपए बरामद किए। रुपए बरामद होने के बाद फिलहाल पुलिस ने कार सवार से पूछताछ शुरू कर दी है।

UP Election 2022: hapur police recover 34 lakh rupes cash found in car

Recommended Video

    UP Election 2022: चुनाव के दौरान Hapur में चेकिंग करते वक्त Car से मिले 34 Lakh Cash |वनइंडिया हिंदी

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा बताया जा रहा है कि मामला किसी विधायक से जुड़ा है। जिससे ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि इन रुपयों का चुनाव में इस्तेमाल किया जाता। हालांकि, पुलिस ने आयकर विभाग को रुपए मिलने की सूचना दे दी है। यह मामला हापुड़ जिले के हाफिजपुर इलाके की है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम को सीओ तेजवीर सिंह के नेतृत्व में हाफिजपुर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ बुलंदशहर रोड बाईपास के समीप बेरियर पर वाहन चेकिंग कर रहे थे।

    इस दौरान एक उत्तराखंड नंबर स्कॉर्पियो कार नोएडा से हापुड़ की ओर आती दिखी। जिसे रुकने का इशारा कर, उसका हूटर हटाने लगे। हूटर की बात पूछी तो कार चालक ने बता दिया कि पहले एक विधायक के पास यह गाड़ी रहती थी। जिस पर मामला संदिग्ध मिलने पर कार की तलाशी शुरू कर दी गई। तो उसमे बेग से 34 लाख 70 हजार की नगदी बरामद की। पुलिस पूछताछ में जुटी है। हालंकि, अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है।

    सीओ तेजवीर सिंह ने बताया कि पकड़ा गया दुष्यंत शर्मा बिजनौर का रहना वाला है। वह ट्रांसपोर्टर और शीरे का कारोबार करते हैं। पुलिस पूछताछ में वह एक विधायक का नजदीकी बता रहा है। हालांकि, बार-बार बयान बदलने से कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल कर रही है। सीओ ने बताया कि इतनी रकम मिलने पर दुष्यंत ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया है। पैसा थाने के कोषागार में जमा करा दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+