हाथ में सोने-चांदी के जेवरात और हाई टेंशन लाइन से चिपकी बॉडी, हैरान कर देगी UP की ये सनसनीखेज घटना
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसमे चोरी कर भागता हुआ युवक हाई टेंशन विद्युत लाईन की चपेट में आ गया। लोगों को उसकी मौत का पता तब लगा जब उसकी बॉडी घर की छत पर चिपकी मिली। पुलिस द्वारा तलाशी करने पर युवक के पास से चोरी का सामान और एक आईडी मिली, जिसमे उसका नाम इब्रहिम लिखा है।
बता दें कि यह पूरा मामला हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा की नियाज कालोनी का है। मूल रूप से थाना बहादुरगढ के गांव रझैटी निवासी जावेद ने बताया कि वह पिछले सात साल से गांव शेखपुर खिचरा की नियाज कालोनी में अपना मकान बनाकर पत्नी व बच्चे के साथ रह रहे हैं और एक फैक्टरी में ट्रांसपोर्टर के यहां ड्राइवर का काम करते हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार, शनिवार रात को जावेद अपनी पत्नी और बच्चे के साथ कमरे में सो रहे थे। घर का मुख्य गेट बंद था। सुबह करीब 6 बजे जब उनकी पत्नी शमां परवीन की आंख खुली तो उन्होंने देखा कि मकान के कमरों के दरवाजे खुले हुए हैं और सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। फिर उनकी नजर छत के दरवाजे पर पड़ी तो वो दरवाजा भी खुला था। यह नजारा देख उनके होश उड़ गए। जावेद की पत्नी को एहसास हो गया था कि घर में चोरी हो चुकी है।
वहीं छत का रास्ता खुला देख जब वो छत की तरफ तेजी से बढ़ी और छत पर पहुंची तो उनकी चीख निकल गई। पत्नी की चीख सुनकर जावेद भी छत की ओर दौड़ पड़ा। उसने देखा कि छत पर एक युवक बिजली के तारों से चिपक कर मर गया है। इस बीच पति-पत्नी की चीख-पुकार सुनकर पडोसी भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन किसी की भी हिम्मत उस मृत युवक को बिजली के तारों से अलग करने की नहीं हुई। क्योंकि यह 11 हजार वोल्ट की हाई टेंशन लाइन थी।

आनन-फानन में पुलिस को फ़ोन किया गया। मौके पर पुलिस विद्युत् विभाग की टीम के साथ पहुंची और युवक को तारों से अलग किया गया। माना जा रहा है कि रात में किसी वक्त युवक ने जावेद के घर में चोरी की और छत के रास्ते भागने की कोशिश की। इसी दौरान वह 11 केवीए की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर ज़िंदगी खो बैठा।
पुलिस को युवक की तलाशी के दौरान उसके पास से जावेद के घर से चुराए गए चार मोबाइल, घड़ी, सोने-चांदी के आभूषण, 2500 रूपए और एक आईडी मिली है। इस आईडी के मुताबिक मृतक की पहचान इब्राहिम निवासी देहरा के रूप में हुई है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे मौत का कारण स्पष्ट होगा।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications