यूपी में 6 साल की बच्ची का अपहरण, एक दिन बाद बेहोश पड़ी मिली

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में 6 वर्षीय बच्ची को अगवा कर प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है। बच्ची का कल के दिन अपहरण हुआ था, आज वह एक जगह से बेहोशी की हालत में बरामद हुई। संवाददाता ने बताया कि, बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत अभी भी गंभीर है।

Six-year-old girl kidnapped in hapur, found a day later

इस मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है और पुलसकर्मी आरोपियों की तलाश कर रहे हैं। यह घटना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र से सामने आई है। बताया जा रहा है कि, गढ़ कोतवाली क्षेत्र में कल बच्ची का बाइक सवार कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था।

Six-year-old girl kidnapped in hapur, found a day later

परिजनों ने थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया और बच्ची की तलाश में जुट गए। काफी खोजने के बावजूद भी कल बच्ची का कुछ पता नहीं चल सका। आज सुबह वह बेहोशी की हालत में मिली। उसके शरीर पर चोट के निशान भी हैं। उसे हापुड़ सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि, मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। केस दर्ज किया जा चुका है।

Six-year-old girl kidnapped in hapur, found a day later
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+