हापुड़: खेलते हुए बच्चों को नजर आया एक बोरा, खोला तो अंदर था 'आदमखोर'

hapur news, हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में उस समय हड़कंप मच गया जब रजवाहे में एक बोरे में बंद तेंदुए का शव पड़ा मिला। लोगों ने बोरे के पास जाकर देखा तो उसमें तेंदुआ पड़ा हुआ था जिसको देखने के लिए भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। हत्या कर तेंदुए के शव को फेंके जाने की आशंका लगाई जा रही है। शव कई दिन पुराना लग रहा है। वहीं मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है।

ruckus when children found leopard in the sack in hapur

जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के गांव अक्खापुर उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेंदुए का शव बोरे में पड़ा मिला। बता दें कि शाम के समय बच्चे रजवाहे के पास खेल रहे थे। खेलते-खेलते बच्चों को रजवाहे के पास एक बोरा नजर आया तो बच्चों ने पास जाकर देखा तो उसमें तेंदुए का शव पड़ा हुआ था। इस बात को बच्चों ने ग्रामीणों को बताई तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर पहुंच गए। वहां जाकर देखा तो एक शव पड़ा हुआ है और कई दिन पुराना लग रहा है जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को दी।

अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर के लिए भेज दिया। जब अधिकारियों से बात की गई तो उनका कहना है कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि शव शायद रजवाहे में बहकर आया है।

ये भी पढ़ें- यूपी पुलिस की महिला सिपाही भी हुई दहेज हत्या की शिकार! जहर देकर मारा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+