कैमरे में कैद हुई यूपी पुलिस के दरोगा की करतूत, वीडियो हुआ वायरल

Hapur news, हापुड़। यूपी पुलिस के एक दरोगा की शर्मनाक हरकत कैमरे में हो गई है। दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही विभाग में हड़कंप मच गया है। जांच के बाद एसपी ने दरोगा का ट्रांसफर कर दिया है। एसपी का कहना है कि दरोगा के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

policeman gives his service revolver to woman friend video goes viral

युवती को सर्विस रिवॉल्वर से करवाया फायर

वीडियो उत्तर प्रदेश के हापुड़ के देहात कोतवाली में तैनात दरोगा नफीस अहमद का है। वीडियो में दरोगा एक युवती के साथ रंगरलियां मनाते नजर आ रहे हैं। यही नहीं अपनी सर्विस रिवॉल्वर युवती के हाथों थमाकर उससे फायर तक करवा रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद जनपद की पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, पुलिस के अधिकारी इस मामले में कार्रवाई की बात कर रहे हैं।

अश्लील फोटो और चैटिंग भी हुई वायरल

बता दें कि दरोगा थाना देहात में तैनात हैं और हापुड़ में ही रहते हैं। एक युवती के साथ इनकी तस्वीरें वायरल हुई हैं, जिसमें वह अय्याशी कर रहे हैं और एक उनकी चैटिंग की भी वीडियो वायरल हुई, जिसमें युवती से अश्लील चैटिंग में अश्लील फोटो भी नजर आ रहे है।

सस्पेंड होंगे दरोगा जी

पूरे मामले में हापुड़ के एसपी संकल्प शर्मा का कहना है सीओ सिटी की जांच में दरोगा नफीस अहमद दोषी पाए गए हैं। फिलहाल, उनका ट्रांसफर मेरठ हो चुका है। एसपी का कहना है कि मेरठ एसएसपी को दरोगा के निलंबन की कार्रवाई के लिए लेटर भेजा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+