हापुड़: लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे ग्रामीण, डंपिंग ग्राउंड को लेकर है गुस्सा

Hapur news, हापुड़। यूपी के हापुड़ के गाजियाबाद-धौलाना लोकसभा क्षेत्र में स्थित गालंद, हिंडालपुर सहित कई गांव के ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि वह किसी भी पार्टी को वोट नहीं देंगे।

hapur villagers will boycott Lok Sabha elections 2019

डंपिंग ग्राउंड का विरोध कर रहे हैं ग्रामीण

दरअसल, गाजियाबाद के डंपिंग ग्राउंड को हापुड़ के गालंद गांव में बनाया जा रहा है, जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। उन्होंने डंपिंग ग्राउंड को शिफ्ट करने के लिए गाजियाबाद-धौलाना लोकसभा क्षेत्र के सांसद और मंत्री जनरल वीके सिंह से भी गुहार लगाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना कि वीके सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया था, लेकिन कोई हल नहीं निकला। इसके बाद ग्रामीणों ने पंचायत कर लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला लिया है।

hapur villagers will boycott Lok Sabha elections 2019

किसी पार्टी के सदस्य को नहीं देंगे वोट

ग्रामीणों का कहना है कि वह एक कमेटी भी बना रहे हैं, जो आगे हमारे इस बहिष्कार की रणनीति को तैयार करेगी। साठा चौरासी के गांवों में जाकर ग्रामीणों के बीच में यह बात रखेंगे कि जब तक डंपिंग ग्राउंड हटाया ना जाए, कोई भी ग्रामीण किसी भी पार्टी के सदस्य को वोट न दें।अभी तक हापुड़ जिला प्रशासन की ओर से उनके पास कोई अधिकारी भी नहीं आया है। न ही चुनाव के बहिष्कार की बारे में किसी ने कोई बात की है। ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार को लेकर सड़को पर होर्डिंग्स भी लगा रखे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+