Hapur में सामने आई पति की हैवानियत, निर्वस्त्र कर पत्नी को बेल्ट और डंडों से पीटा, बनाया वीडियो
Hapur News: हापुड़ जिले के धौलाना थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला का आरोप है कि उसका पति उसे निर्वस्त्र कर बेल्ट और डंडों से पीटा।

Hapur News: खबर उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से है। यहां एक महिला ने धौलाना थाना में अपने पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने अपने पति की हैवानियत का खुलासा करते हुए बताया कि उसे निर्वस्त्र कर बेल्ट और डंडों से पीटा। इसके बाद उसका वीडियो बनाया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
यह मामला हापुड़ जिले धौलाना थानांतर्गत एक गांव का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित महिला ने लगभग 5 माह पहले जेठ पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने महिला के जेठ को गिरफ्तार कर लिया था। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। छेड़छाड़ के इस मामले में ससुराल पक्ष के लोगों ने आरोपित का साथ दिया था और पीड़िता को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इसके बाद पीड़ित अपने मायके में जाकर रहने लगी थी।
पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति पिछले दिनों ससुराल आया और उसे अपने साथ गांव ले आया था। इसके बाद से लगातार महिला पर जेठ के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था। इसके चलते रविवार की रात पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसे निर्वस्त्र कर बेल्ट और डंडों से पीटा। आरोप है कि आरोपित ने महिला को निर्वस्त्र अवस्था में पीटते हुए का वीडियो बनाया।
Recommended Video

महिला की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को दी। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह के कृत्य की सूचना सोमवार दोपहर मिली थी। जिसके आधार पर आरोपित के घर दबिश दी गई और उसके गिरफ्तार किया गया है। आरोपित के कब्जे से बरामद मोबाइल फोन में महिला को निर्वस्त्र अवस्था में पीटते हुए का वीडियो मिला है। इसके चलते आरोपित के खिलाफ महिला के तहरीर पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।












Click it and Unblock the Notifications