नशे में दरोगा: लड़खड़ा रहे थे पैर, भिनभिना रही थीं मक्खियां, लोगों ने बनाया Video और कर दिया वायरल
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद से शराब के नशे में धुत एक दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि दरोगा की तैनाती कार्तिक पूर्णिमा मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा में लगी थी इस दौरान वह इतनी शराब पी लिया कि उससे चला नहीं जा रहा था।
मंगलवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों द्वारा वीडियो को शेयर करते हुए तरह-तरह के कमेंट किया जा रहे हैं। वहीं मामला जब अधिकारियों तक पहुंचा तो अधिकारियों द्वारा जांच कर आवश्यक कार्रवाई की बात कही जा रही है।

यह पूरा मामला हापुड़ जनपद के स्याना बस स्टैंड के सामने का बताया जा रहा है। योगेंद्र कुमार नामक एक दरोगा की कार्तिक पूर्णिमा पर गढ़मुक्तेश्वर तीर्थ नगरी में तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा के लिए ड्यूटी लगाई गई थी।
बताया जा रहा है कि मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा की ड्यूटी निभाने की बजाय दरोगा जमकर शराब पी लिया। शराब पीने के बाद जब वह नशे में हुआ तो सड़क के किनारे एक पोल पकड़ कर बैठ गया।
वीडियो में दिखाई दे रहा है की जमीन पर बैठने के बाद दरोगा नशे में इतना धुत है कि वह अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पा रहा है। इतना ही नहीं वर्दी के ऊपर अप पुलिस की जैकेट पहने दरोगा की जैकेट पर मख्खियां भिन भिना रही हैं।
इसी दौरान वहां से गुजर रहा कोई शख्स दरोगा का वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने वाला शख्स दरोगा से उसका नाम पूछता है, इस दौरान दरोगा बैठे-बैठे उसे देखते रहा बाद में वह पोल पड़कर खड़ा हुआ और लड़खड़ाते हुए आगे बढ़ गया।
देखें Video-
इस बारे में क्षेत्राधिकारी आशुतोष शिवम द्वारा मीडिया को बताया गया कि सोशल मीडिया पर दरोगा का एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो की जांच पड़ताल कराई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications