हापुड़: कूरियर ब्वॉय बना साइको अपराधी, थप्पड़ का बदला लेने के लिए कुर्ता-जींस पहनी लड़कियों पर किया ब्लेड से हमला

हापुड़। खबर उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से है, यहां लड़कियों पर ब्लेड से हमला कर दहशत फैलाने वाले एक साइको को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, पुलिस पूछताछ में पकड़ गए आरोपी ने बताया कि वह ई-कॉमर्स कोरिअर कंपनी में डोर टू डोर कोरियर डिलीवरी का काम करता है। गिरफ्त में आए अभियुक्त ने बताया कि लगभग 15 दिन पहले उसकी बाइक एक लड़की से टकरा गई थी, जिसके बाद लड़की ने आरोपी को थप्पड़ जड़ दिया था। इसके बाद अपनी बेइज्जती का बदला लेने के लिए आकाश ने उस लड़की को तलाशा लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद उसने कुर्ता और जींस पहनी हुई लड़कियों को ही अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया।

courier boy turned psycho criminal attacked on girl with blade

हापुड़ एसपी संजीव सुमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पकड़ा गया आरोपी आकाश सागर ने सिटी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को मंदिर जा रही है एक युवती पर ब्लेड से हमला कर दिया औऱ वहां से फरार हो गया था। इसके बाद उसने फिर एक घटना को अंजाम दिया और दोबारा एक महिला पर ब्लेड से हमला किया। हमले की शिकार दोनों ही लड़कियों ने कुर्ता और जींस पहनी हुई थी। दोनों पीड़ितों को यह मालूम नहीं था कि हमला करने वाला शख्स कौन है? और उन पर ब्लेड से हमला क्यों किया गया?

हालांकि, पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उसकी तलाश में जुट गई। लेकिन पुलिस भी ये समझ नहीं पा रहा था कि आखिर सड़क पर जा रही लड़कियों पर कौन और क्यों हमला कर रहा है? हापुड़ एसपी संजीव सुमन ने एसओजी के साथ पुलिस की कई टीमें घटना का खुलासा करने के लिए लगाई थी। पुलिस की कई टीमें मामले की जांच में जुटी और सड़क के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले। सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आकाश के पास से खून से सना ब्लेड, बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आकाश सागर को जेल भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+