मिर्ची गैंग के सदस्यों ने की हापुड़ में भाजपा नेता की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में थाना धौलाना क्षेत्र के सपनावत चौकी के पास भाजपा नेता की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। करणपुर जट्ट निवासी भाजपा के मंडल महामंत्री राकेश शर्मा को ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उस समय मौत की नींद बदमाशों ने सुला दिया था जब वह थाना धौलाना क्षेत्र के समाना से सपनावत की ओर कॉलेज ड्यूटी करने जा रहे थे। कार सवार बदमाशों ने उनकी बाइक को रोककर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं जिसमें उनकी मौत हो गई थी।

BJP leader murdered in Hapur by mirchi gang member

घटना के बाद से ही पुलिस विभाग लगातार बदमाशों की तलाश में जुटा हुआ था। पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जो मिर्ची गैंग के सदस्य हैं और इस घटना का खुलासा कर दिया। हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने बताया कि मृतक भाजपा नेता राकेश शर्मा चार माह पूर्व हुई करणपुर जट्ट निवासी चंद्रपाल की मौत मामले की पैरवी कर रहे थे, जिससे गुस्साए चंद्रपाल की मौत के गुनहगारों ने ही राकेश शर्मा को भी मौत की नींद सुला दिया।

BJP leader murdered in Hapur by mirchi gang member

हालांकि मौत का मुख्य मास्टरमाइंड गैंग का सरगना आशु उर्फ प्रवीण उर्फ धर्मेंद्र अपने एक साथी राजू के साथ अभी पुलिस की पकड़ से काफी दूर है। उन दोनों को भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने का दावा पुलिस कर रही है, साथ ही पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयोग की गई एक पिस्टल 32 बोर, दो जिंदा कारतूस, 02 तमंचा 315 बोर मय, 02 जिंदा कारतूस, हत्या में प्रयोग की लूटी स्विफ्ट कार व टूटा हुआ जीपीएस सहित हत्या में प्रयोग किया गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार चारों बदमाश गौरव, रामकुमार, राजेंद्र व मंटू यह चारों बदमाश मिर्ची गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं, वही साथ ही फरार अभियुक्त आशु उर्फ प्रवीण उर्फ धर्मेंद्र को मिर्ची गैंग का सरगना बताया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+