हापुड़: कुत्तों के झुंड ने महिला को नोंचा, घटना CCTV में हुई कैद

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में बैंक से रुपए लेने गई महिला पर करीब आधा दर्जन कुत्तों ने हमला कर दिया। इस दौरान कुत्तों ने महिला को नोंच-नोंचकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने महिला का कुत्तों से बचाया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दें कि यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

A flock of dogs punched the woman in hapur

जानकारी के मुताबिक, मामला हापुड़ जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के संजय विहार इलाके का है। यहां आवास विकास कॉलोनी में रहने वाली महिला रिहाना बैंक से रुपए निकालने के लिए गई थी। वापस लौटते वक्त मोहल्ले के करीब आधा दर्जन कुत्तों के एक झुंड ने महिला पर हमला कर दिया। आवारा कुत्तों ने महिला के शरीर से मांस नौंच लिया। शोर सुनकर मौके पर स्थानीय लोग पहुंच गए और कुत्तों को वहां से भगाया।

A flock of dogs punched the woman in hapur

गंभीर हालत में लोगों ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। यह पूरी घटना वहां पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब ये वीडियो इलाके में वायरल हो रही है। बता दें कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी उत्तर प्रदेश में ऐसे कई मामले सामने आ चुके है। 27 नवंबर 2019 को अमरोहा के सैदनगली थाना क्षेत्र के कनेटा गांव में कुत्तों के झुंड ने अमित (8) के पर हमला कर दिया। मासूम की चीख सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर दौड़ पड़े। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने बच्चे को कुत्तों के झुंड से बाहर निकाला। घायल को हसनपुर के एक निजी चिकित्सक को दिखाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+