Hamirpur : जंगल के बीच आपत्तिजनक स्थिति में मिला कपल, युवकों ने लड़की के उतार दिए कपड़े और फिर...

हमीरपुर, 19 अगस्त: यूपी के हमीरपुर में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां अपने दोस्त के साथ सिटी फॉरेस्ट घूमने आई एक लड़की को 6-7 युवकों ने पकड़ लिया। दोनों की डंडे और बेल्ट से पिटाई की। यही नहीं, युवकों ने हदें पार करते हुए लड़की के साथ अश्लील हरकत की और उसके कपड़े भी उतार दिए। आरोपी युवकों ने इसका वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

आपत्तिजनक स्थित में थे लड़का-लड़की

आपत्तिजनक स्थित में थे लड़का-लड़की

इस मामले में सीओ सदर रवि प्रकाश ने बताया कि जनता के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक लड़का और लड़की सिटी फॉरेस्ट इलाके में आपत्तिजनक स्थिति में थे। ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली, जिसके बाद 3-4 गांव के लोग और 2-3 लड़के वहां पहुंचे। लड़कों ने उस लड़की के साथ मारपीट और रुपए की मांग की और बदतमीजी की। वीडियो के द्वारा 3 लोगों की पहचान कर हिरासत में लिया है।

लड़की के साथ छेड़खानी हुई, गैंगरेप नहीं : पुलिस

लड़की के साथ छेड़खानी हुई, गैंगरेप नहीं : पुलिस

सीओ ने कहा कि वीडियो देखने से और पूछताछ में लड़की के साथ छेड़खानी और निर्वस्त्र करने की घटना सामने आई है, सामूहिक बलात्कार की नहीं। सदर कोतवाली प्रभारी दुर्गविजय सिंह ने बताया की तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। इनमें 42 वर्षीय कन्हैया शर्मा, 18 वर्षीय प्रीतम शर्मा और 17 वर्षीय मोहम्मद फैजल हैं। तीनों युवक गौरा देवी के रहने वाले हैं।

युवती को पीटते हुए किया निर्वस्त्र

युवती को पीटते हुए किया निर्वस्त्र

बता दें, मामला हमीरपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी फॉरेस्ट इलाके का है। वीडियो 16 अगस्त का है। वीडियो के मुताबिक, बेल्ट और डंडे लिए करीब छह युवक युवती को पीटते हुए उसको निर्वस्त्र करने लगे। साथ ही वह बेल्ट और डंडे से उसके साथ मिले युवक की पिटाई करते भी दिख रहे हैं। हालांकि, युवती के साथ आया युवक वीडियो में नहीं दिख रहा है। वीडियो में युवती रहम की भीख मांगती नजर आ रही है, लेकिन इसके बाद भी युवकों का दिल नहीं पसीजा और वे हदें पार करते चले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+