Hamirpur : सिलेंडर में लीकेज के चलते हुआ बड़ा हादसा, शादी समारोह में लगी भीषण आग में कई झुलसे
खाना बनाने के दौरान खाना बनाने वाले कार्यकर्ता ने गैस भट्ठी जैसे ही जलाई वैसे ही सिलेंडर से गैस रिसाव होने लगा। इससे पहले की वह कुछ समझ पाता सिलेंडर ने भीषण आग पकड़ ली।

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक शादी समारोह में चल रहे प्रतिभोज के दौरान गैस लिकेज होने के चलते भीषण आग लग गई जिससे लगभग दो दर्जन लोग बुरी तरह से झुलस गए। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायलों को राठ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद लगभग आधा दर्जन घायलों को हायर सेन्टर किया गया रेफर कर दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल में एसडीएम ने भी पहुंच कर निरिक्षण किया है।

सिलेंडर बना आग का गोला, 2 दर्जन झुलसे
आपको बता दें कि हमीरपुर जनपद के राठ कोतवाली इलाक़े के लींगा गांव में यह भयानक घटना हुई है। यहाँ के दीवानपुरा मोहल्ले के निवासी अर्जुन अहिरवार के पुत्र हेमराज की 15 दिसम्बर यानी आज मध्य प्रदेश के छतरपुर जनपद के गढ़ी मलहरा बारात जानी है। बारात जाने से एक दिन पूर्व बुधवार यानी बीते कल को अर्जुन अहिरवार के घर अर्जुन अहिरवार ने प्रीतिभोज कार्यक्रम रखा था।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए हलवाई ने बताया कि शाम सात बजे खाना बनाने के दौरान खाना बनाने वाले कार्यकर्ता ने गैस भट्ठी जैसे ही जलाई वैसे ही सिलेंडर से गैस रिसाव होने लगा। इससे पहले की वह कुछ समझ पाता सिलेंडर ने भीषण आग पकड़ ली। चारों तरफ फैली गैस में आग लग गई। आग पकड़ने पर सिलेंडर आग का गोला बन गया। इस दौरान खाना बना रहे दीवानपुरा मोहल्ले के कई लोग झुलस गए।

खुद को बचाने में थे असहाय
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि वहां पर मौजूद दर्जनों लोग खुद के बचाव में कुछ भी नहीं कर पाए। दुर्भाग्यवश लगी इस आग से लगभग दो दर्जन के आसपास लोग बुरी तरह से झुलसे। इनमे छोटे छोटे बच्चे महिलाऐं और बूढ़े, सभी लोग शामिल हैं। वहीं हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ में भर्ती कराया गया है। साथ ही कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसे के बाद वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल सभी मेहमान और घराती ख़ासा सदमे में हैं।
लींगा गांव
-
Uttar Pradesh Gold Rate: पेट्रोल-डीजल किल्लत के बीच राम नवमी पर सोना बना सहारा? UP के 10 शहरों में क्या रेट? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान












Click it and Unblock the Notifications