Hamirpur News: पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रहे भाई बहन की डंपर से कुचलकर मौत
Hamirpur News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रहे भाई-बहन तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गए। इस हादसे में बहन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि भाई की हालत गंभीर है। उसका अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस डंपर चालक की तलाश में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, मौदहा कोतवाली क्षेत्र में अनियंत्रित डंपर ने बाइक से जा रहे भाई बहन को कुचल दिया। जिसमें भैंसता गांव की रहने वाली गुड़िया की मौके पर ही मौत हो गयी। गुड़िया अपने भाई कौशल यादव के साथ बाइक से पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रही थी। परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले ही तहसील गेट के पास ही यह हादसा हो गया।

इस हादसे के बाद आस-पास के लोग इकठ्ठा हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल भाई को अस्पताल पहुंचाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीओ मौदहा ने बताया कि भाई बहन विद्या मंदिर मौदहा में सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। मामले की छानबीन की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications