यूपी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, परेशान सेना का जवान परिवार समेत धरने पर बैठा
Hamirpur News, हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में भारतीय सेना का एक जवान पुलिस कार्रवाई से आहत होकर धरने पर बैठा है। जवान को अपनी परिवार की सुरक्षा का चिंता है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। बता दें कि घर के पास एक गड्ढे को खोदने को लेकर पड़ोसियों से विवाद हो गया था। जिसके बाद दबंग पड़ोसी अब जवान के परिवार को धमकी दे रहे है।

जानकारी के अनुसार, मामला हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र का है। राजेंद्र सिंह भारतीय सेना में कार्यरत है और दिन-रात जागकर देश की सीमा पर सुरक्षा करता है। सेना के जवान राजेंद्र सिंह ने बताया कि 2018 में उसने अपने घर के पास एक गड्ढा खोदा था। गड्ढा खोदने को लेकर जवान की अपने पड़ोसियों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की 8 अगस्त 2018 को मामला थाने तक पहुंच गया।
राजेंद्र सिंह ने बताया कि अब दबंग उसके परिवार को परेशान कर रहे है। उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे है। पुलिस से शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं। अब जवान अपने परिवार की सुरक्षा के लिए जिलाधिकारी ऑफिस पर धरना देने के लिए मजबूर है।












Click it and Unblock the Notifications